Vistaar NEWS

Border 2 BO Day 35: बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़, 35वें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार

Border 2 BO Day 35

बॉर्डर 2

Border 2 BO Day 35: 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है. अपने शुरुआती दिनों से ही शानदार कमाई कर इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब इस फिल्म को रिलीज हुए 35 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फैंस का प्यार कम नहीं हुआ है. ‘बॉर्डर 2’ के बाद कई बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ का वर्चस्व कायम रहा और यह मूवी फैंस को बांधे रखने में सफल रही. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के 5वें गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया.

दर्शकों के बीच पहली पसंद बनी रही ‘बॉर्डर 2’

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की लंबी कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. 23 जनवरी 2026 के बाद थिएटर में ‘मर्दानी 3’, ‘अस्सी’, ‘दो दीवाने शहर में’, ‘ओ’रोमियो’ और ‘तू या मैं’ जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने अपना स्थान कायम रखा और दर्शकों के बीच पहली पसंद बनी रही. हालांकि, फिल्म जहां अपने शुरुआती दिनों में करोड़ों रुपये बटोर रही थी. वहीं अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है.

बॉर्डर 2 ने 35वें दिन कितनी की कमाई?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया. 35वें दिन की कमाई के बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का अब तक का कुल कलेक्शन 326.88 करोड़ रुपये हो चुका है.

क्या 350 करोड़ तक पहुंच सकती है ‘बॉर्डर 2’?

पांचवें हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में कमी देखी गई है, लेकिन फैंस का प्यार अब भी बरकरार है. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि फिल्म को इसी तरह प्यार मिलता रहा, तो यह छठवें हफ्ते में 350 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. हालांकि, इस ऊंचाई को छूना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है. फिर भी अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर 2’ का छठवें हफ्ते का परफॉर्मेंस कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें-Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय सात जन्मों के बंधन में बंधे, शादी की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

बॉर्डर 2 में कौन-कौन लीड रोल में हैं?

Exit mobile version