Tanushree Dutta First Reaction: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक लहर डूब उठी है और तमाम सेलेब्स इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. दिग्गज एक्टर के निधन की खबर सामने आने पर उनका हर चाहने वाला रो पड़ा है. अब नाना के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन सामने आया है. बता दें, #MeeToo मॉवमेंट के दौरान एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगया था.
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने किया रिएक्ट
दरअसल बॉलीवुड एक्टर तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की मौत की खबर पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस वीडियो में तनुश्री ने कहा, मैंने सुना है. मैंने न्यूज सुनी. आज मेरा वर्क डे है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं सिर्फ उस पर फोकस करना चाहती हूं. आज लखनऊ में मेरा बहुत बड़ा और जरूरी इवेंट है. मेरा पूरा दिन प्लान्ड है. मैं पोस्ट करूंगी, लाइव आऊंगी. अब मुझे चिंता है कि पूरी मीडिया इस वक्त ईवल डेड को कवर करने में लगा होगा. इसलिए मैं अपना रिएक्शन दूंगी. मैं अभी सोच रही हूं कि किस तरह का रिएक्शन दूं. उनके परिवार के प्रति मेरी सहानभूति है.
‘EVIL DEAD’ TANUSHREE DUTTA REACTS TO NANA PATEKAR’S PASSING Offers condolences to his family; says, “MEDIA FOCUS WILL BE ON HIM — EVIL DEAD” #NanaPatekar #TanushreeDutta https://t.co/oA0bTFRZcP
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Best Movies: परिंदा से लेकर क्रांतिवीर तक, नाना पाटेकर की ये 10 फिल्में नहीं भूल पाएंगे आप
8 साल पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पर लगाए थे गंभीर आरोप
2018 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने #MeeToo मॉवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे.उन्होंने नाना पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी जैसे आरोप लगाए थे. दोनों ने साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में साथ में काम किया था. एक्ट्रेस का कहना था कि फिल्म में एक गाना उन्हें अकेले शूट करना था, लेकिन शूट के वक्त नाना अचानक से उस गाने के लिए आ गए. तनुश्री ने यह भी आरोप लगाए थे कि नाना ने उन्हें डांस स्टेप सिखाने के बहाने गलत तरीके से छुआ था जिसे वह अनकंफर्टेबल हो गई थी.
नाना पाटेकर ने आरोपों को किया था खारिज
नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के इन आरोपों को लगातार खारिज किया और उन्हें झूठा व निराधार बताया. जांच के दौरान पुलिस को पर्याप्त सबूत नहीं मिले. इसके बाद 2025 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भी नाना पाटेकर के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज कर दिया था.
