Khesari Laal Ex Girlfriend Meeting: पहली बार किसी भोजपुरी रियलिटी शो की स्ट्रीमिंग की जा रही है. अब फैंस भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ इस रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को भी खूब पसंद कर रहे हैं. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े और फेमस स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं.’भोजपुरी बवाल’ शो शुरू होते ही इसके वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और काजल राघवानी इंडस्ट्री की इनसाइड स्टोरीज शेयर करते दिख रहे हैं. वहीं तेज प्रताप यादव भी इस शो के मुख्य कंटेस्टेंट्स में से एक हैं.
इन दिनों शो का एक क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव खेसारी लाल यादव की एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. अब दोनों की यह बातचीत और फ्लर्टिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
तेज प्रताप की बात सुन शर्म से लाल हुईं काजल
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक डिनर डेट वीडियो खूब वायरल हो रहा है.वीडियो में काजल जब तेज प्रताप से उनका हालचाल पूछती हैं, तो वह थोड़ा शर्माते हुए कहते हैं कि वह ठीक हैं.
इसके बाद बातचीत को आगे बढ़ाते हुए काजल मेन्यू के बारे में पूछती हैं. इस पर तेज प्रताप उन्हें बताते हैं कि उन्होंने मेन्यू में काजल की पसंद की खास बिहारी डिश ‘लिट्टी चोखा’ को अलग से शामिल करवाया है. यह सुनते ही काजल खुशी से झूम उठती हैं और जब तेज प्रताप कहते हैं कि ‘आपकी पसंद की वजह से ही इसे रखवाया है’, तो एक्ट्रेस पूरी तरह शर्मा जाती हैं.
ये भी पढ़ें-‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली से 2 दिन पहले सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानें डेट
फैन्स ने किया रिएक्ट
तेज प्रताप का यह अनोखा अंदाज देखकर फैंस पूरी तरह हैरान हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, तेजू भैया यह क्या बोल गए आप वहीं दूसरे ने कमेंट किया, तेजू भैया का यह वीडियो बिल्कुल भी मिस करने जैसा नहीं है. वीडियो में तेज प्रताप के हाव-भाव देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि वह काजल के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं. उनके इस मजाकिया अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है.
