Fans Celebrate Vijay Entry Scene: लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले साउथ के फेमस एक्टर थलापति विजय की नई फिल्म ‘जन नायकन’ आज 23 जुलाई 2026 को रिलीज हो चुकी है. काफी लंबे समय के इंतजार के बाद फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख पा रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि थलापति विजय की यह आखिरी फिल्म है. मेकर्स द्वारा ‘जन नायगन’ फिल्म को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.
जब से फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, तब से फैंस इसे पूरा देखने के लिए बेताब थे. थलापति की इस ‘मच अवेटेड’ फिल्म का क्रेज दुनिया भर में देखा जा रहा है, खासतौर पर तमिलनाडु में इसका क्रेज ऊफान पर है. रिलीज के बाद अब फैंस सोशल मीडिया पर रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं.
‘जन नायकन’ फिल्म का रिव्यू
एक पॉपुलर एक्स हैंडल ने लिखा कि शुरुआत के 45 मिनट फिल्म में सीएम विजय का रोल हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. फिल्म में जेल और एक्शन वाले सीन बहुत ही बारीकी और सफाई से दिखाए गए हैं. इसके आगे उसने बताया कि सनी देओल ने विलेन का शानदार रोल निभाया है.
#JanaNayagan – First 45 Minutes
— Movie Tamil (@_MovieTamil) July 23, 2026
– #CMVijay title card is a goosebumps moment.
– The jail sequence and action scenes are well executed.
– #BobbyDeol looks impressive as the villain.
– #Anirudh's background score elevates the mass moments.
– GVM has a small but effective role.
-… pic.twitter.com/6RsTMfMAcS
वहीं जीवीएम का छोटा सा रोल ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. ‘चले मागाले’ यह गाना बहुत ही अच्छा लग रहा है. थलपति विजय की एंट्री एकदम जबरदस्त है.”
विजय और ममिता का रिश्ता सबसे बड़ी ताकत
वहीं एक यूजर ने बताया कि फिल्म का पहला हिस्सा मजेदार है और दूसरा ठीक-ठाक है. थलपति विजय और ममिता का भावुक रिश्ता फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है.
#JanaNayagan [#ABRatings – 3.25/5]
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) July 23, 2026
– An Entertaining first half followed by an, Okish second half 👍
– The biggest Factor which worked in the film was the emotional connection between Thalapathy & Mamitha✨
– The Next strength was Anirudh music, perfectly blended interms of both… pic.twitter.com/XHe7KmfEGD
अनिरुद्ध का संगीत और बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) शानदार लग रहा है हालांकि, विलेन के रूप में बॉबी देओल का किरदार कमजोर है और फिल्म की लंबाई थोड़ी ज्यादा लगती है.
फिल्म ‘जन नायकन’ के बारे में
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ में थलपति विजय लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस शानदार फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कई बेहतरीन कलाकार लीड रोल में शामिल हैं. वहीं, फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर को दमदार बनाने के लिए इसका म्यूजिक फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.
