Vistaar NEWS

‘द केरला स्टोरी 2’ का करना होगा इंतजार, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

The Kerala Story 2: द केरला स्टोरी की सिक्वेल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर है. हाई कोर्ट ने द केरला स्टोरी 2 पर रोक लगा दी है. हाई कोर्ट ने फिल्म पर 13 दिनों की रोक लगाई है. केरल हाई कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि 13 दिनों तक फिल्म की सार्वजनिक रिलीज पर अंतरिम रोक रहेगी. इस फिल्म को 27 फरवरी को रिलीज होना था. लेकिन एक दिन पहले ही हाई कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगा दी है.

सेंसर बोर्ड ने दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया

केरल हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड ने दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया. फिल्म में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है. वहीं ‘द केरला 2’ के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कहा कि वे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार

फिल्म की रिलीज रोकने के लिए बुधवार को भी कोर्ट में सुनवाई हुई थी. जस्टिस बेचू कुरियन की सिंगल जज बेंच ने सुनवाई की थी. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनाई था. इस दौरान याचिकाकर्ता, फिल्म मेकर्स और सरकार के बीच काफी जोरदार बहस हुई.

द केरला स्टोरी 2 फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने 23 फरवरी को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें देशभर से पीड़ित और उनके परिवार वाले एकसाथ आए थे. स्टेज पर 49 पीड़ित और उनके परिवार के सदस्य आए थे. आयोजकों ने बताया था कि सर्वाइवर्स और उनके परिवारों ने अपनी कहानी शेयर की थीं.

‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया था अच्छा बिजनेस

इसके पहले द केरल स्टोरी साल 2023 में रिलीज हुई थी. अदा शर्मा स्टारर ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसके अलावा ओटीटी पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

ये भी पढे़ं: Rashmika-Vijay Net Worth: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में सबसे ज्यादा अमीर कौन? जानिए नेटवर्थ और कार कलेक्शन

Exit mobile version