Trailer Released Love Politics Power Drama: ठुकरा के मेरा प्यार वेब सीरीज अपने पहले सीजन में तहलका मचाने के बाद अब सीजन 2 के साथ लौटने वाली है. सीजन 2 देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है साथ ही इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गई है. ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में संचिता बसु और धवल ठाकुर लीड रोल्स में हैं और यह 19 जून को JioHotstar पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पहले पार्ट को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था, जिसके बाद अब इसके सीजन 2 में अलग ही लेवल का रोमांच देखने को मिलेगा. हाल ही में जारी हुए इस ट्रेलर में प्यार, राजनीति और पावर का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है.
‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ के ट्रेलर में क्या दिखाया गया?
सीजन 2 में संचिता बसु और धवल ठाकुर एक बार फिर शानविका चौहान और कुलदीप कुमार के रोल में नजर आएंगे. पुराने दुखों और तकलीफों के बाद भी ये दोनों किरदार अंदर से एक-दूसरे से बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं. इस नए सीजन में कुलदीप अपनी एक बड़ी भूल के कारण भारी मानसिक तनाव में है, क्योंकि उसकी उस एक गलती ने उनके रिश्ते और जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है. वह खुद को कसूरवार मान रहा है और अब वह अपने दिल की उन सच्ची भावनाओं को छिपाने या नजरअंदाज करने में पूरी तरह असमर्थ है.
दूसरी तरफ शानविका पहले से बहुत ज्यादा निडर और मजबूत बनकर सामने आती है. अब वह अपने बीते हुए कल की कड़वी यादों से परेशान होने के बजाय पूरे भरोसे के साथ कामयाबी की राह पर आगे बढ़ती है और अपनी किस्मत खुद लिखती है. उसकी यह कहानी एक ऐसी साहसी महिला को दर्शाती है जो दुनिया की उम्मीदों और बंदिशों को तोड़कर अपनी शर्तों पर रिश्तों को नया मोड़ देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ये भी पढ़ें-RCB की जीत पर झूमीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली संग सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल
ठुकरा के मेरा प्यार 2 कब और कहां रिलीज होगी?
- प्यार, सत्ता की जंग, पुरानी तकलीफों और सस्पेंस से भरी ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ की कहानी एक बेहद रोमांचक मोड़ लेने के लिए तैयार है.
- शानविका और कुलदीप की यह अधूरी दास्तान बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगी.
- इस सीरीज के ट्रेलर ने पहले ही फैंस के बीच खलबली मचा दी है और अब 19 जून को JioHotstar पर इसके रिलीज होने की तारीख पक्की होने से लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
