Vistaar NEWS

‘टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं,’ डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने दी चेतावनी

Tiger Shroff news

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमले की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. अभिनेता फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवाल तीन हमलावरों ने उनकी बीएमडब्लू गाड़ी पर दनादन गोलिया बरसाना शुरू कर दी. इस घटना में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं एक्टर टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके से सुरक्षित हैं. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हैं.

ये हादसा चिंताजनक है-एकनाथ शिंदे

इसी इस जानलेवा हमले को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला हुआ है. ये हादसा चिंताजनक है, निंदाजनक है. इसकी मैं कड़ी निंदा भी करता हूं. मैंने पुलिस कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ से भी बात की है. मुंबई पुलिस आयुक्त ने कई टीमें गठित की हैं. जिन्होंने फायरिंग की है, उन्हें पकड़ा जाएगा, ढूंढा जाएगा और उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा.”

सुरक्षा पुलिस व सरकार की जिम्मेदारी है-एकनाथ शिंदे

उन्होंने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता मुंबई और मुंबई की जनता को सुरक्षित रखने की है. अभिनेता हों या आम नागरिक हों, उनकी सुरक्षा पुलिस व सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें कहीं भी कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. जो भी गैंग होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा. हम उसे छोड़ेंगे नहीं. 90 के दशक में भी आपने ऐसी गैंगवार को बड़े पैमाने पर देखा. उस समय भी ऐसी गैंगवार का बंदोबस्त मुंबई पुलिस ने किया था. इसलिए जो भी गैंग इसके पीछे हो, जो भी लोग यहां पर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें ये सोचना चाहिए कि ये मुंबई है, ये महाराष्ट्र है.

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या टाइगर श्रॉफ से आपकी बात हुई? सवाल पर उन्होंने कहा, टाइगर श्रॉफ से, उनके पिता जैकी श्रॉफ से भी मेरी बात हुई. मैंने टाइगर श्रॉफ से कहा कि आप चिंता न करें, सरकार उनके साथ हैं. जितने भी अभिनेता हैं, उनकी सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा. उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार उनके साथ है.

यह भी पढ़ें- Durg: महिला ने किया जवान का अपहरण, बंधक बनाकर की पिटाई, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Exit mobile version