थलापति विजय की स्पेशल परमिशन के बाद भी रिलीज नहीं हुई तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पू’, जानिए क्या है वजह
फिल्म 'करुप्पू' के शोज हुए कैंसिल
Trisha Krishnan Film Release Delayed: फिल्म ‘करुप्पू’ की रिलीज से पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है. साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो अचानक कैंसिल कर दिया गया. यह फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. फिल्म के मॉर्निंग शो के लिए तमिलनाडु के नए सीएम वियज थलापति ने खास अनुमति दी थी, लेकिन इसके बावजूद सुबह 9 बजे और 9:30 बजे वाले शोज रद्द कर दिए गए. बाद में दोपहर के कई शोज भी कैंसिल होने की खबर सामने आई.
क्यों कैंसिल हुए ‘करुप्पू’ के शोज?
फिल्म के शोज कैंसिल होने के पीछे प्रोडक्शन से जुड़ी आर्थिक परेशानियां बताई जा रही हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर एस आर प्रभु ने साफ किया कि कुछ फाइनेंशियल दिक्कतों की वजह से फिल्म समय पर रिलीज नहीं हो सकी.
Due to financial issues from the producers’ side, the 9:00 AM (Screen 1) and 9:30 AM (Screen 2) shows of #Karuppu have been cancelled. Refunds for all bookings were initiated at midnight itself and will be processed shortly.
— Vishnu Kamal (@kamala_cinemas) May 14, 2026
We are currently awaiting clarity regarding the 12:00…
वहीं फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर विष्णु कमल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि सुबह के सभी शोज रद्द कर दिए गए हैं और जिन लोगों ने टिकट बुक किए थे, उन्हें पैसे वापस कर दिए जाएंगे. बाद में उन्होंने यह भी बताया कि दोपहर के शोज भी फिलहाल रोक दिए गए हैं.
सूर्या ने पेमेंट की जिम्मेदारी ली
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज से पहले पैसों के लेन-देन और फाइनेंशियल सेटलमेंट को लेकर समस्या चल रही थी. ट्रेड एक्सपर्ट सतीश कुमार ने बताया कि इसी वजह से रिलीज में परेशानी आई. इस मामले को सुलझाने के लिए खुद सूर्या आगे आए हैं.
Just received a call from the distributor side @SakthiFilmFctry informing us that #Karuppu release is now expected only from this evening. Hence, the noon & matinee shows will be cancelled and refunds will be initiated shortly.
— Vishnu Kamal (@kamala_cinemas) May 14, 2026
This is truly heartbreaking for everyone who had…
खबरों के अनुसार, उन्होंने बाकी पेमेंट की जिम्मेदारी लेने की बात कही है ताकि फिल्म जल्द से जल्द थिएटर में रिलीज हो सके और ज्यादा देरी न हो.
ये भी पढ़ें-CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा एक्शन, खास दोस्त तृषा कृष्णन के लिए लिया यह डिसीजन
फिल्म ‘करुप्पू’ के बारे में
फिल्म को लेकर फैंस में पहले से काफी उत्साह बना हुआ है. तृषा कृष्णन इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं और लंबे समय बाद उनकी और सूर्या की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है. फिल्म में योगी बाबू, RJ बालाजी और स्वासिका जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में दमदार कोर्टरूम ड्रामा, जबरदस्त एक्शन, इमोशनल सीन और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी.