Vistaar NEWS

Rashmika-Vijay Net Worth: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में सबसे ज्यादा अमीर कौन? जानिए नेटवर्थ और कार कलेक्शन

rashmika mandanna and vijay devarakonda

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

Rashmika Mandana-Vijay Deverakonda Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सिनेमा जगत से लेकर पूरे देश में इस कपल की शादी की चर्चाएं हो रही हैं. रश्मिका और विजय को साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और वे शादी की शहनाई सुनने के लिए बेताब हो रहे हैं. रश्मिका अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं, वहीं विजय भी महंगी चीजों के शौकीन हैं. आइए जानते हैं कि रश्मिका और विजय के पास कुल कितनी संपत्ति है.

कितने करोड़ की मालकिन हैं रश्मिका मंदाना?

रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की होने वाली दुल्हन रश्मिका मंदाना के पास कुल 66 करोड़ की संपत्ति है. यह रकम उन्होंने अपनी फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए जुटाई है.

एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं रश्मिका?

बता दें कि रश्मिका जिस भी फिल्म में काम करती हैं फैंस के बीच उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ जाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये के बीच फीस लेती हैं. वहीं ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि भी दी गई थी.

रश्मिका मंदाना कहां-कहां से पैसा कमाती हैं?

रश्मिका फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं. वह ज्वेलरी, ब्यूटी, बेवरेज और कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप करके मोटी फीस लेती हैं. वह स्वारोवस्की (Swarovski), बोट (boAt), कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो (Meesho) जैसी बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर मोटी रकम कमाती हैं. इसके अलावा, रश्मिका मंदाना वीगन ब्यूटी ब्रांड ‘प्लम’ में ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ इन्वेस्टर के तौर पर हिस्सेदारी भी रखती हैं.

रश्मिका मंदाना की लग्जरी कार कलेक्शन

इसके अलावा, रश्मिका के पास बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, हैदराबाद और कूर्ग में संपत्तियां हैं. बेंगलुरु में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस लग्जरी कारों की भी शौकीन हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो रश्मिका के पास ऑडी Q3 (Audi Q3), रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास (Mercedes-Benz C-Class) जैसे मॉडल्स शामिल हैं.

विजय देवरकोंडा की टोटल नेटवर्थ कितनी है?

ये भी पढ़ें-सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 OTT Apps पर लगाया बैन, दिखाते थे अश्लील कंटेंट

विजय देवरकोंडा कहां-कहां से पैसा कमाते हैं?

विजय देवरकोंडा का कार कलेक्शन

Exit mobile version