Eetha Movie: बॉलीवुड डीवा श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ जो 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उसके प्रमोशन के लिए श्रद्धा कपूर शनिवार, 28 नवंबर को बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं. जहां उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी साथ रहीं. दोनों ने एक साथ मंच शेयर किया. अब इस आयोजन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. जानें अक्षरा सिंह ने क्या कहा?
इस दौरान मंच से दोनों एक्ट्रेस ने फैंस के बींच शमा बांध दिया. अक्षरा सिंह ने इस दौरान कंट्रोवर्सीज पर भी खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि हमारा काम फिल्में बनाना है. हमारा ये काम बिल्कुल नहीं है कि कौन सा कंट्रोवर्सी, कहां चल रहा है? हम कंट्रोवर्सी की जिम्मेदार नहीं हैं. इस दौरान अक्षरा ने जोर से बोला- हम बिहारी हैं. आप किसी एक कलाकार को टारगेट करके पूरे समाज की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं.
मिर्च मसाला गाना खूब हो रहा वायरल
इस दौरान अक्षरा सिंह ने स्टेज से ही जय महादेव के नारे लगाए और जाप करती दिखीं. श्रद्धा कपूर ने अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ की. इस दौरान अक्षरा भावुक नजर आईं. फिल्म की अगर बात करें, तो इसका एक गाना मिर्च मसाला खूब वायरल हो रहा है. इस गाने पर अक्षरा सिंह ने भी रील बनाया था. जिसे श्रद्धा कपूर ने शेयर करते हुए लिखा था, अक्ष की अदाएं उफ.
एक साथ कई दिग्गज आएंगे नजर
फिल्म सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को लॉन्च हो रही है. यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है. जिसमें श्रद्धा कपूर विठाबाई का किरदार निभा रही हैं. श्रद्धा कपूर के साथ कई दिग्गज इस फिल्म में नजर आएंगे. अब देखना यह होगा कि श्रद्धा कपूर की फिल्म को दर्शकों द्वारा कितना प्यार दिया जाता है.
