Vistaar NEWS

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली मोटी फीस, रकम सुनकर फैंस के उड़े होश

toxic

यश ने फिल्म टॉक्सिक के लिए कितनी फीस ली

Yash Fees For Toxic: साउथ के मशहूर एक्टर यश जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तो उनका किरदार हर किसी को दीवाना बना देता है. शुक्रवार के दिन यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर रिलीज हो चुका है और यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ‘टॉक्सिक’ का कुछ मिनटों का टीजर ही फैंस में रोमांच भर देने के लिए काफी था, जिसे देखने के लिए अब दर्शक बेताब हो रहे हैं. वहीं यश के करोड़ों चाहने वालों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर उन्होंने अपनी इस नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ में काम करने के लिए कितनी फीस ली है.

यश ने ‘टॉक्सिक’ के लिए कितनी फीस ली?

अक्सर देखा गया है कि जब भी यश किसी फिल्म में काम करते हैं, तो वे निर्माताओं से मोटी रकम वसूलते हैं. फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए भी उन्होंने भारी-भरकम फीस ली है. Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, यश ने ‘टॉक्सिक’ में अपने किरदार के लिए बतौर फीस 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसके साथ ही ऐसी भी चर्चाएं हैं कि वे फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सेदारी लेंगे, हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं यश की 50 करोड़ रुपये की फीस को लेकर भी फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

‘टॉक्सिक’ का टीजर कैसा है?

शुक्रवार को यश ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीज़र जारी किया, जिससे यह साफ हो गया है कि वे निर्देशक गीतू मोहनदास की इस फिल्म में अब तक के सबसे खतरनाक रूप में नजर आएंगे. टीज़र में एक ऐसी फिल्मी दुनिया की झलक मिलती है जो जितनी रोमांचक है, उतनी ही खूंखार भी.

इसमें सर्कस के माहौल से लेकर पूर्वी एशियाई प्रभाव वाली पृष्ठभूमि तक एक गहरे अंदाज में कहानी को दिखगया गया है. फिल्म में यश ‘राया’ का किरदार निभा रहे हैं, जिसे देख फैंस दंग रह गए हैं.

ये भी पढ़ें-Border 2 BO Collection Day 28: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार, 28वें दिन भी सनी देओल की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

फिल्म ‘टॉक्सिक’ कब रिलीज होगी?

यश और गीतू मोहनदास की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक बड़े स्तर की फिल्म है. इसे कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी कई भाषाओं में इसे डब करके दुनियाभर में रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म में सुपरस्टार यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगे. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Exit mobile version