Vistaar NEWS

दुनिया भर में 12,000 स्क्रीन्स पर तहलका मचाने आ रही है यश की ‘टॉक्सिक’, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

toxic

इस दिन रिली होगी फिल्म 'टॉक्सिक'

Toxic Advance Booking Date: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी दो अपनी अप्कमींग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में सुपरस्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे, जहां उनका यह अंदाज देखने के लिए फैंस बहुत उत्सुक हैं. वहीं उनकी दूसरी मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का भी र्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं और यह फिल्म बहुत जल्द दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

हाल ही में ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के टीज़र में यश का लुक देखने के बाद अब फैंस के मन में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है.

12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’ फिल्म?

जब यश बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, तब अपने रोल से हर किसी को दीवाना बना देते हैं. फिल्मों में अक्सर उनका किरदार बाकी कलाकारों से कहीं अलग रहता है. खबरों के अनुसार, ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के दुनिया भर में गभग 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है, जो इसे यश के करियर की सबसे बड़ी रिलीज बना सकती है. हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है.

21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंगयह फिल्म मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में बनाई गई है, लेकिन इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया जाएगा. फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एलान किया है कि इसकी एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से ही जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें-आवारापन 2 की सफलता पर भावुक हुईं इमरान हाशमी की पत्नी परवीन, शेयर किया पोस्ट

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

इस धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी फेमस एक्ट्रेसेस लीड रोल में दिखाई देंगी. यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. ‘टॉक्सिक’ के अलावा, सुपरस्टार यश निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ में भी एक दमदर रोल रावण में नजर आएंगे. फैंस के बड़े उत्साह को देखते हुए ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला पार्ट इसी साल 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

Exit mobile version