Vistaar NEWS

यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर क्यों भड़के लोग? ट्रोलर्स को एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने दिया करारा जवाब

Yash Toxic Teaser Backlash

फिल्म टॉक्सिक के टीजर पर बवाल

Actor Benedict Garrett Defends Yash: कन्नड़ सिनेमा के फेमस एक्टर यश इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं.लोग जुर्म की दुनिया पर आधारित इस ऐतिहासिक फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक टीजर जारी किया है, जिसका नाम ‘लेडीज एंड लेडीज’ है. इस छोटे वीडियो को बनाने का मुख्य उद्देश्य केवल फिल्म में काम कर रहीं सभी महिला कलाकारों की पहली झलक को फैंस के सामने लाना था.

‘टॉक्सिक’ के टीजर पर मचा बवाल

फिल्म ‘टॉक्सिक’के नए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद शुरू हो गया है. इस फिल्म में एक्टर यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी फेमस एक्ट्रेस लीड रोल में हैं. हाल ही में आए ‘लेडीज एंड लेडीज’ वीडियो में इन सभी महिला कलाकारों की पहली झलक दिखाई गई थी.

लेकिन इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया और लोगों ने इसके कॉन्सेप्ट और महिलाओं के रोल पर सवाल उठाते हुए फिल्म निर्माताओं की आलोचना शुरू कर दी. अब इस पूरे विवाद और आलोचना पर एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ये भी पढ़ें-पहले OTT अब IMDB की रेटिंग से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, भड़के डायरेक्टर

ट्रोलर्स को बेनेडिक्ट गैरेट का करारा जवाब

दरअसल, एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के सवालों के जवाब देने के लिए एक सेशन रखा था. इस दौरान जब एक फैन ने उनसे पूछा कि लोग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के इस नए वीडियो को नापसंद क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इसकी असली वजह नहीं पता.

बेनेडिक्ट ने आगे कहा कि शायद लोगों के लिए मार-धाड़ और हिंसा देखना आसान है, लेकिन महिलाओं के बोल्ड अंदाज को स्वीकार करना मुश्किल होता है, जो कि उनकी समझ से बिल्कुल गलत है. उन्होंने साफ किया कि वे खुद पर्दे पर मारपीट देखने के बजाय बोल्ड कहानियों को देखना ज्यादा पसंद करेंगे.

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इसी साल 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फैंस के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ इसकी कहानी लिखने की कमान भी गीतू मोहनदास ने संभाली है. वहीं फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी निर्माता वेंकट के. नारायण और यश मिलकर संभाल रहे हैं.

Exit mobile version