Vistaar NEWS

1 March Rule Change: एक मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, रेलवे टिकट समेत क्या-क्या होंगे बदलाव, जानें

1 March Rule Change

1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम

1 March Rule Change: 1 मार्च 2026 से कई नियम बदल रहे हैं. जो लगभग सबके लिए जानना जरूरी है. ये सभी बदलाव आम आदमी से जुड़े रहने वाले हैं. इसमें सबसे प्रमुख है रेलवे से जुड़े नियम. रेलवे अपने नियमों में कई बड़े बदलाव करने जा रहा है. इसके अलावा एलपीजी गैस, व्हाट्सअप से जुड़े नियमों में भी बदलाव होगा. यहां जानें 1 मार्च से क्या-क्या होंगे बदलाव?

1 मार्च से होंगे ये बड़े बदलाव

रेलवे नियम
1 मार्च 2026 से रेलवे अपने पुराने एप्लीकेशन यूटीएस को बंद कर रहा है. इसका असर लाखों लोगों में देखने को मिलेगा. हालांकि, रेलवे यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए नए एप्लीकेशन को लॉन्च कर दिया गया है. रेलवन एप के माध्यम से आप चाहे जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट हो या रिजर्वेशन आसानी से बुक कर सकते हैं. सबकुछ एक ही ऐप में मिलेगा. इससे ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को आसानी होगी.

कैसे करेंगे रेलवन का इस्तेमाल?

व्हाट्सअप से जुड़े नियम
पहले आप किसी फोन में व्हाट्सअप चला सकते थे, चाहे उसमें सिम लगी हो या न हो, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. जिस फोन में सिम लगी होगी. अब व्हाट्सअप सिर्फ उसी में चलेगा. सिम हटाई, तो व्हाट्सअप इनएक्टिव हो जाएगा. इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर व्हाट्सअप लॉगइन किए हैं, तो आपको हर 6 घंटे में QR कोड के माध्यम से फिर लॉगइन करना होगा.

ये भी पढ़ेंः Gold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी 5 हजार रुपए की गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट

एलपीजी गैस
एलपीजी गैस की कीमत लगभग हर महीने की पहली तारीख को बदल जाती है. इसी क्रम में 1 मार्च से भी नई कीमत लागू होगी. हालांकि, रेट में कितना अंतर आएगा, कम होगी या ज्यादा. अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बदलाव संभव है.

Exit mobile version