Vistaar NEWS

IAF की बढ़ेगी ताकत, DAC से 114 राफेल खरीदने को मंजूरी, Op सिंदूर में पाक में मचाई थी तबाही

114 New Rafale DAC Approval For IAF

भारतीय वायुसेना को 114 राफेल खरीदने की मिली मंजूरी

Indian Air Force: ऑपरेशन सिंदूर में तबाही मचाने वाले राफेल की खरीदारी के लिए डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंजूरी दे दी है. अब भारतीय सेना के बेड़े में 114 राफेल और जुड़ जाएंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है. DAC से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को CCS के पास भेजा जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कमिटी अंतिम फैसला लेगी. इसमें 18 जेट्स रेडी-टू-फ्लाई आएंगे. बाकी सब भारत में ही बनेंगे, जिसके उत्पादन और डिलीवरी में लगभग 5-7 साल लग सकते हैं. यहां जानें कितना ताकतवर है राफेल?

बता दें, DAC ने लगभग 3 लाख 25 हजार करोड़ रुपए की कीमत के 114 अतिरिक्त राफेल खरीदने की मंजूरी दे दी है. वर्तमान में सेना के पास सिर्फ 36 राफेल जेट्स हैं, जिसे सरकार ने साल 2016 में खरीदने की मंजूरी दी थी.

P-8I विमान की होगी खरीदी

राफेल के साथ ही 6 P-8I विमान की खरीद का भी निर्णय लिया गया है, जो समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्ध कार्यों के लिए इस्तेमाल होंगे. इन विमानों से भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा मजबूती से सुचारू होगी और रणनीतिक क्षेत्रों में सतर्क निगरानी सुनिश्चित होगी.

विशेषज्ञों के मुताबिक यह सौदा भारत की रक्षा क्षमता को बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक साझेदारियों को भी सुदृढ़ करेगा. फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग को गहराई से आगे बढ़ाने के संकेत मिलते हैं, खासकर जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसी महीने भारत के दौरे पर आने वाले हैं.

कितना ताकतवर है राफेल?

राफेल जेट्स एक मल्टी-रोल फाइटर है. इसको देखकर ही दुश्मनों का पसीना छूट जाता है. राफेल हवा से हवा, हवा से जमीन हमले, टोही और परमाणु हथियार ले जाने में पूरी तरह सक्षम है. इसके साथ ही राफेल ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा. 114 राफेल आ जाने से इसकी रेंज, रडार और मिसाइलें वायु सेना को चीन-पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त देंगी.

ये भी पढ़ेंः कल से बदल जाएगा PMO का पता, अब ‘सेवा तीर्थ’ होगा नया ठिकाना, 13 फरवरी को कैबिनेट की अंतिम बैठक

भारत के पास अभी 36 राफेल

भारत ने अभी सिर्फ 36 राफेल फ्रांस से खरीदे हैं, जो 2022 में डिलीवर हुए. इसकी लागत करीब 59,000 करोड़ रुपए थी. सभी राफेल वर्तमान में अंबाला व हाशिमारा एयरबेस पर तैनात हैं. भारतीय वायु सेना ने चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए IAF को आधुनिक जेट्स खरीदने के लिए प्रस्ताव दिया था. जिसे अब दो जगहों से पास कर दिया गया है, जल्द ही CCS द्वारा अंतिम मुहर लगने की संभावना है.

दुनिया को दिखेगी भारतीय सेना की ताकत

भारतीय वायु सेना के बेड़े में 114 राफेल शामिल होने के बाद इसकी ताकत को दुनिया देखेगी. इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा रहा है. यह सौदा भारत की सुरक्षा को नई ऊंचाई देगा. इसके साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में भी चार-चांद लग जाएंगे.

Exit mobile version