Vistaar NEWS

Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित-हरमनप्रीत को पद्म श्री, 131 हस्तियों को सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

Late Dharmendra, Rohit Sharma, Harmanpreet Kaur (File Photo)

दिवंगत धर्मेंद्र, रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर(File Photo)

Padma Awards 2026: इस साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. केंद्र सरकार ने 131 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी कर दी है. अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं. दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र और झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन को पद्म भूषण दिया गया है. इसके अलावा रोहित-हरमनप्रीत को पद्म श्री से नवाजा गया है.

ही मैन’ समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण

इस बार पद्म अवॉर्ड में 5 पद्म विभूषण दिए गए हैं. इनमें बॉलीवुड के ‘ही मैन’ के नाम से मशहूर दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र(कला), सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जाज केटी थॉमस (पब्लिक अफेयर्स), केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन(पब्लिक अफेयर्स), न राजम(कला) और पी नारायण(शिक्षा-साहित्य) में सम्मान दिया गया है.

13 पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा

वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए इस बार 13 पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा की गई है.

  1. अलका याग्निक (कला)
  2. भगत सिंह कोश्यारी (पब्लिक अफेयर्स)
  3. कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (मेडिसिन)
  4. ममूटी (कला)
  5. डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (मेडिसिन)
  6. पीयूष पांडे (मरणोपरांत) (कला)
  7. एसकेएम मैइलानंदन (सोशल वर्क)
  8. शतावधानी आर गणेश (कला)
  9. शिबू सोरेन (मरणोपरांत) (पब्लिक अफेयर्स)
  10. उदय कोटक (इंडस्ट्री)
  11. वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) (पब्लिक अफेयर्स)
  12. वेल्लप्पल्ली नटेसन (पब्लिक अफेयर्स)
  13. विजय अमृतराज (खेल)

रोहित-हरमप्रीत समेत 113 लोगों को पद्म श्री

ये भी पढे़ं: ‘राहुल गांधी फटफटिया मास्टर हैं’, तेज प्रताप बोले- वो बस मुर्गा और भात बना सकते हैं

Exit mobile version