LPG Cylinder Rates Today: 14 और 19KG किलो वाला एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें नया रेट

LPG Cylinder Rates Today: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से तेल-गैस कंपनियों ने कई बार कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की. आम आदमी महंगाई की मार से परेशान हो गया है. जानें आज का रेट.
LPG cylinder Price

एलपीजी सिलेंंडर

14KG 19KG Gas Price: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से तेल-गैस कंपनियों ने कई बार कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की. आम आदमी महंगाई की मार से परेशान हो गया है. क्योंकि कभी पेट्रोल-डीजल तो कभी गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है. अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद चौथी बार पेट्रोल-डीजल में बढ़ोत्तरी की गई है. अब एलपीजी गैस को लेकर भी लोगों के मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब फिर एलपीजी गैस के दाम बढ़ेंगे. हालांकि, आज रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. यहां जानें आज के रेट.

जानें आपके शहर में क्या है घरेलू गैस का रेट

शहररेट
नई दिल्ली₹913.00
कोलकाता₹939.00
मुंबई₹912.50
गुरुग्राम₹921.50
नोएडा₹910.50
चेन्नई₹928.50
हैदराबाद ₹965.00
पटना₹1,002.50
जयपुर₹916.50
लखनऊ₹950.50
बेंगलुरु₹915.50
भुवनेश्वर₹939.00
भोपाल₹918.50
रायपुर₹984.00

कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)

शहररेट
नई दिल्ली₹3,071.50
कोलकाता₹3,202.00
मुंबई₹3,024.00
गुरुग्राम₹3,088.00
नोएडा₹3,071.50
चेन्नई₹3,237.00
हैदराबाद₹3,315.00
पटना₹3,346.50
जयपुर₹3,099.00
लखनऊ₹3,194.00
बेंगलुरु₹3,152.00
भुवनेश्वर₹3,238.00
भोपाल₹3074.00
रायपुर₹3071.50

ये भी पढ़ेंः हॉर्मुज संकट के बीच दिल्ली में QUAD की बड़ी बैठक, चीन और समुद्री सुरक्षा पर बना नया प्लान

कब-कब बढ़े एलपीजी के दाम?

मिडिल ईस्ट जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी. इसके अगले ही दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 28 से 31 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी. इसके बाद 1 अप्रैल को भी दाम बढ़ाए गए थे. सबसे बड़ा उछाल तो 1 मई को देखने को मिला. 1 मई को तेल-गैस कंपनियों ने सीधे 993 रुपए का इजाफा कर दिया. जिसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 3,000 रुपए पार हो गया. राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं की गई. जंग शुरू होने के बाद पहली बार 7 मार्च को 60 रुपए बढ़ाए गए थे. हालांकि, इसके बाद से दोबारा कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ज़रूर पढ़ें