Vistaar NEWS

पायलट ने बंद किया था फ्यूल स्विच? जानबूझकर प्लेन क्रैश करने के दावे वाली रिपोर्ट्स को AAIB ने किया खारिज, जानिए क्या कहा

Picture of Air India plane crash.

एयर इंडिया प्लेन हादसे की तस्वीर.

AAIB on Air India Plane Crash: हैदराबाद में एयर इंडिया विमान हादसे को जानबूझकर करने वाली रिपोर्ट्स पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने प्रतिक्रिया दी है. एएआईबी ने मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि एयर इंडिया के विमान में कोई खराबी नहीं थी, बल्कि एक पायलेट ने जानबूझकर दोनों फ्यूल स्विच बंद कर दिए थे.

गलत रिपोर्ट्स बताई जा रही, जांच अभी जारी है

एएआईबी ने कहा कि एयर इंडिया फ्लाइट (AI-171) क्रैश की जांच को लेकर मीडिया में कुछ गलत रिपोर्ट्स को बताया जा रहा है. अभी तक जांच पूरी नहीं हुई और जांच जारी है. मामले में किसी भी तरह का कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. एएआईबी ने ऐसी सभी रिपोर्ट्स को गलत और अफवाह बताया, साथ ही कहा कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है.

एएआईबी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट ही जारी की गई थी, जबकि अंतिम रिपोर्ट आा अभी भी बाकी है.

इटली के अखबार ने कहा- जानबूझकर हादसा किया गया

इटालियन अखबार Corriere della Sera ने एयर इंडिया के विमान हादसे को जानबूझकर किए जाने का दावा किया था. इटालियन अखबार ने पश्चिमी एविएशन एजेंसियों के हवाले से दावा किया था कि जांच पूरी हो चुकी है. विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि पायलट ने दोनों स्विच जानबूझकर बंद कर दिए थे.

हालांकि एएआईबी ने इटालियन अखबार पर पलटवार करते हुए रिपोर्ट को खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि इस तरह की रिपोर्ट्स जांच प्रभावित करती हैं.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 260 लोगों की मौत

पिछले साल यानी 2025 में 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था. इसमें 260 लोगों की मौत हो गई. प्लेन क्रैश में एक व्यक्ति को छोड़कर विमान सवार सभी लोगों की जान चली गई थी. ये भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्लेन हादसा था.

ये भी पढे़ं: टेक्सटाइल पर टैरिफ ‘जीरो’ कर सकता है अमेरिका, US-बांग्लादेश डील के बीच भारत के लिए बड़ी खबर

Exit mobile version