Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने AAP छोड़ दी है. उन्होंने अपनी दूसरी राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस के साथ की है. शनिवार (3 अक्टूबर) को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान खेड़ा ने कहा कि हमसे TV पर खूब लड़ीं हैं ये.
कांग्रेस में शामिल होने की प्रियंका कक्कड़ ने वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपनी पुरानी दिल्ली वापस चाहिए है. जिसमें वह बड़ी हुई हैं, आज वह दिल्ली तो बिल्कुल भी नहीं है. दशकों तक राजधानी को देखने के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसा कर सकती है.
उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह न तो कोई बंगला लेंगे और न ही कोई कार, लेकिन हम सबने देखा कि असल में क्या हुआ. कुल मिलाकर उन्होंने आप से अलग होते ही केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. कक्कड़ ने आगे कहा कि मुझे किसी पद का लालच नहीं है. जो काम पार्टी देगी वो करूंगी.
प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी पर बोला हमला
AAP नेता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीजेपी भी पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत गर्व के साथ कांग्रेस में शामिल हो रही हूं. अब हमें वोटों को बिखरने नहीं देना है. हमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ना है और BJP की पिछड़ी सोच वाली राजनीति को भी हराना है.
राहुल गांधी को लेकर क्या बोलीं प्रियंका
प्रियंका ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर कोई नेता है जो अपने विचारों को बढ़ावा देने से नहीं डरता, तो वह राहुल गांधी हैं.मैंने देखा कि वह एकमात्र नेता हैं जिन्होंने कैमरों के लिए आंसू नहीं बहाए. वह आज एकमात्र नेता हैं जिन्होंने ऐसा नहीं किया.
आगे कहा कि मैंने देखा है कि उन्हें कैसे अपमानित किया गया और कैसे उन्हें नीचा दिखाने के लिए एक पूरी मशीनरी तैनात की गई थी. मैंने देखा कि इस पार्टी में एक आत्मा है.राहुल गांधी ने गद्दार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है. हमें जनता को इस बात से अवगत कराना होगा कि ज्ञानेश कुमार हमारे एकमात्र मतदान के अधिकार को कैसे चुरा रहे हैं. इसलिए, हम सभी को अब कांग्रेस का समर्थन करने के लिए एक साथ आना होगा.
ये भी पढ़ें:पंजाब के नए कप्तान परगट सिंह… 2027 से पहले कांग्रेस क्यों ने क्यों लिया ये फैसला?
