Vistaar NEWS

आमिर खान के घर की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ की कार पर चला दीं गोलियां… क्या थी शूटर्स की असली साजिश?

Aamir Khan House Recce (1)

टाइगर श्रॉफ और आमिर खान

Tiger Shroff Car Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक इस मामले में 11 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर से पहले हमलावरों के न‍िशाने पर एक्टर आमिर खान थे. इस प्‍लान को अंजाम देने के लिए शूटर्स ने आमिर खान के घर के आसपास कई बार रेकी की. लेकिन आमिर की जानकारी न मिलने के कारण प्लान में बदलाव किया गया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटर्स सितंबर में मुंबई पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने आमिर खान के बांद्रा स्थित घर के आसपास कई बार जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि आमिर अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे या घर से बाहर नहीं निकलते थे. ऐसे में हमलावरों को उन्हें निशाना बनाने का मौका नहीं मिला.

फुटबॉल खेलकर लौटते समय टाइगर की कार पर फायरिंग

यह घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं. इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि कार के ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी.

पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा रही है. जांच के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावरों का मकसद क्या था और उन्हें किसने निर्देश दिए थे.

चर्चा में सलमान खान का भी नाम

इस मामले के बाद सलमान खान समेत दूसरे बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. इससे पहले सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. हालांकि, आमिर खान और दूसरे सितारों को लेकर सामने आए सभी दावों को पुलिस की ओर से पूरी तरह पुष्ट जानकारी नहीं माना जा सकता.  फिलहाल, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हमले की साजिश और संभावित निशानों को लेकर स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर जाते वक्त राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Exit mobile version