Abhijeet Deepke: पिछले कई दिनों से नीट पेपर लीक मामले को लेकर CJP पार्टी के अध्यक्षअभिजीत दीपक दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अब देश के कई राज्यों में भी नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. सीजीपी पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जारी इस विरोध प्रदर्शन में लगातार देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. पिछले पांच दिनों से छात्रों, प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी ज्यादा आक्रोश और तनाव देखने को मिल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर अभिजीत ने एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें यह बताया है कि उनकी तबीयत खराब हो गई है और उन्हें टाइफाइड हो गया है.
अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड
अभिजीत दीपके ने जारी वीडियो में बताया कि कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने ब्लड की जांच कराई तो उसमें टाइफाइड निकला. वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि उनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा, अभिजीत ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वे उनकी तबीयत को लेकर किसी भी तरह की चिंता न करें.
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 25, 2026
वहीं विरोध प्रदर्शन में देशभर से आ रहे छात्रों का आभार जताते हुए उन्होंने धन्यवाद कहा है. उन्होंने आगे कहा कि जिस शांतिपूर्ण तरीके से यह विरोध प्रदर्शन आंदोलन चलाया जा रहा है, अगर यह ऐसे ही चलता रहा तू बहुत जल्द देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे देंगे.
ये भी पढ़ें-CJP Protest Live: आज फिर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच होगी बातचीत, दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद
अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल
वहीं कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ बनाने की बात कही थी. इस पर अभिजीत दीपके ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से यह सवाल किया कि वे छात्रों और युवाओं को प्राथमिकता न देकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्राथमिकता क्यों दे रहे हैं.
