बारिश में भीगे छात्रों के लिए तिरपाल पर रोक, जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस से हाथ जोड़ते नजर आए अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke :बारिश के बीच जंतर-मंतर पर छात्रों के लिए तिरपाल लगाने को लेकर दिल्ली पुलिस और अभिजीत दीपके आमने-सामने आ गए. वायरल वीडियो में दीपके ने भीगते छात्रों का हवाला देकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए.
पुल‍िस के पैर छूते अभ‍िजीत दीपके

पुल‍िस के पैर छूते अभ‍िजीत दीपके

Cockroach Janata Party: नई दिल्ली में गुरुवार को हुई तेज बारिश के बीच जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बारिश से बचाव के लिए छात्रों द्वारा लगाए जा रहे तिरपाल को हटवा दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिजीत दीपके पुलिस अधिकारियों से सवाल करते दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि छात्र लगातार बारिश में भीग रहे हैं, कई की तबीयत खराब हो रही है, लेकिन उन्हें तिरपाल लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही.

उन्होंने पुलिसकर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी वर्दी सूखी है, जबकि छात्र पूरी तरह भीग चुके हैं. दीपके ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों के भी बच्चे होंगे और उन्हें छात्रों की स्थिति को समझना चाहिए.

प‍िछले कई द‍िनों से चल रहा प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से परीक्षा संबंधी कथित अनियमितताओं और अन्य मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी दौरान बारिश शुरू होने पर प्रदर्शनकारियों ने अस्थायी तिरपाल लगाने की कोशिश की, जिसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद खड़ा हो गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोनम कई द‍िनों से अनशन पर बैठे

सोनम वांगचुक को पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनका वजन करीब 8 किलो तक गिर गया है. अभिजीत ने X पर लिखा कि टेंट नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स रेनकोट पहनकर सोना पड़ रहा है. फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े.वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें:देशभर की अवैध इमारतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 4 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

ज़रूर पढ़ें