Delhi Liquor Scam: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घाटाले में बरी किया जा चुका है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को बरी किया है. इसके साथ ही मामले में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को भी आरोपों से मुक्त किया है. दोनों नेताओं के बरी होने के साथ ही सियासी बयानबाजी से राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद ने केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने पर कहा कि केजरीवाल पर केस दर्ज करने वाले अधिकारियों पर भी अब कार्रवाई होनी चाहिए.
‘CBI और ED के अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई’
आचार्य प्रमोद ने अरविंद केजरीवाल पर केस दर्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रधानमंत्री ऑफिस को टैग करते हुए लिखा, ‘CBI और ED के उन अधिकारियों के खिलाफ भी कुछ कार्रवाई अवश्य होनी चाहिये, जिन्होंने ये केस बनाया है.’
CBI और ED के उन “अधिकारियों”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) February 28, 2026
के ख़िलाफ़ भी कुछ “कार्यवाही” अवश्य होनी चाहिये,
जिन्होंने ये केस बनाया..@PMOIndia https://t.co/txlO8VZbbN
CBI ने की थी चार्जशीट फाइल
दोनों नेताओं के के खिलाफ लगे आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं. मामले में केजरीवाल और सिसौदिया समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ आरोप थे. लेकिन कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार कर दिया और क्लीन चिट दी है. अदालत के फैसले का अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने स्वागत किया है.
‘मुख्यमंत्री को घर से घसीटकर जेल में डाला गया’
वहीं कथित शराब घोटाले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. केजरीवाल ने कहा, ‘सीटिंग चीफ मिनिस्टर को घर से घसीटकर जेल में डाला गया और 6 महीने तक जेल में रखा गया. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 2 सालों तक जेल में रखा गया. मीडिया पर चलाया गया कि केजरीवाल भ्रष्ट है.’
कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए केजरीवाल फूट-फूटकर रोने लगे. वहीं सीबीआई का कहना है कि मामले में जांच के कई पहलुओं को या तो इग्नोर किया गया, या फिर उन्हें सही तरीके से नहीं लिया गया. सीबीआई ने कहा है कि मामले में हाई कोर्ट में अर्जी लगाएंगे.
#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें… https://t.co/ddwZ2WVGJL pic.twitter.com/uBv5PZiMqW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2026
एक मार्च को जश्न मनाएगी आम आदमी पार्टी
कथित शराब घोटाले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी नए सिरे से आगे की रणनीति बनाने की तैयारी कर रही है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पार्टी एक मार्च को जंतर-मंतर पर विशाल रैली को आयोजित करने जा रही है. अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद रैली में जश्न मनाया जाएगा. भारद्वाज ने ये भी कहा कि कोर्ट से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में और भी ज्यादा सक्रिय हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2026: जम्मू कश्मीर ने पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, कर्नाटक को हराकर बनाया नया इतिहास
