Vistaar NEWS

Ahmedabad Plane Crash: पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? इटैलियन मीडिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

Ahmedabad Plane Crash investigation Report

अहमदाबाद विमान हादसा

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं बल्कि जानबूझकर की गई हरकत का नतीजा था. इस हादसे में विमान में सवार कुल 242 यात्रियों में 241 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति जिंदा बचा था. इसके अलावा भी 19 लोगों की मौत हो गई थी. यानी आंकड़ा कुल 260 पहुंच गया था. हालांकि, DGCA ने अभी तक इस हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसलिए हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

इटैलियन डेली अखबार Corriere della Sera ने वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच बातचीत कर दो सोर्स का हवाला देते हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर रिपोर्ट तैयार करने का दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे की जांच करने वाले इन्वेस्टिगेटर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अहमदाबाद विमान हादसा किसी मैकेनिकल खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई एक्टिविटी की वजह से हुआ था. हालांकि, अभी इसकी फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल रिपोर्ट के ड्राफ्ट को बनाने की तैयारी की जा रही है.

फ्यूल कंट्रोल को बंद करने का दावा

ये भी पढ़ेंः कल से बदल जाएगा PMO का पता, अब ‘सेवा तीर्थ’ होगा नया ठिकाना, 13 फरवरी को कैबिनेट की अंतिम बैठक

DGCA की रिपोर्ट का इंतजार

बता दें, 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ा और कुछ ही सेकंड के अंदर क्रैश हो गया था. जिसमें कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी. इटली के अखबार Corriere della Sera के दावे ने हलचल बढ़ा दी है. अब देखना यह होगा कि इस मामले में DGCA क्या रिपोर्ट पेश करता है, क्योंकि इस हादसे की जांच DGCA भी कर रहा है.

Exit mobile version