Vistaar NEWS

AI Impact Summit: ‘भारत ने वो किया जो दुनिया में किसी ने नहीं किया…’, एआई समिट में बोले पीएम मोदी

AI Impact Summit PM Modi

AI Impact Summit में पीएम मोदी

AI Impact Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार, 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया. इस समिट में PM मोदी के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनियाभर के बड़े उद्योगपति शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि AI इंसानों के लिए बड़ा मौका है, लेकिन स्किलिंग जरूरी है.

PM मोदी ने कहा, “आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है. इसलिए हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है. वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे. मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक टर्निंग प्वाइंट आता है और वो सभ्यता की दिशा रिसेट करता है और वहीं से विकास की रफ्तार बदलती है.”

क्या है AI इम्पैक्ट समिट का मूल उद्देश्य?

पीएम मोदी ने कहा, “AI को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित कैसे बनाएं, संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाएं? यही इस ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट का मूल उद्देश्य है. भारत एआई को किस दृष्टि से देखता है. इसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थीम में है. यही हमारा वेंचमार्क है.”

ये भी पढ़ेंः INDIA गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा? उद्धव की पार्टी और कार्ति चिदंबरम ने क्या कहा, जानिए

पीएम मोदी ने बताया MANAV का अर्थ

PM मोदी ने दिल्ली AI समिट में MANAV विजन का मतलब बताया. उन्होंने कहा MANAV का मतलब है इंसान. जिसमें MANAV का अर्थ है.

उन्होंने कहा, “AI हमारे काम को और अधिक स्मार्ट, ज्यादा कुशल और असरदार बनाएगा. यह नवाचार, उद्यमिता और नई इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मौका है. एआई इंसान की काबिलियत को आगे बढ़ाएगा. यह नवाचार उद्यमित और नई इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मौका है.”

Exit mobile version