Vistaar NEWS

जाने कौन हैं Shakti Sharma जो बनीं देश की पहली Air Vice Marshal, IAF में रचा इतिहास

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना (IAF) ने इतिहास रच दिया है. एयर कमोडोर शक्ति शर्मा ने देश की रक्षा सेनाओं (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स) में पहली नॉन-मेडिकल महिला अधिकारी के रूप में एयर वाइस मार्शल (Air Vice Marshal) के पद पर पदोन्नति पाकर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. उन्होंने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को एयर हेडक्वार्टर में ‘असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन)’ का पदभार संभाल लिया है.

उनके कार्यकाल के दौरान आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) और पुणे यूनिवर्सिटी में ‘IAF चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की गई, जिससे रक्षा और शिक्षा के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा मिला.

यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती नेतृत्व क्षमता और लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है. उनके इस मुकाम से देश की युवा पीढ़ियों को ‘टच द स्काई विद ग्लोरी’ (Touch the Sky with Glory) के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

तीन दशकों का शानदार करियर

18 जून 1994 को भारतीय वायुसेना की एजुकेशन ब्रांच में कमीशन प्राप्त करने वाली शक्ति शर्मा का करियर तीन दशकों से अधिक का रहा है. अपने अब तक के सफर में उन्होंने ट्रेनिंग एस्टेब्लिशमेंट, फील्ड स्टेशनों, कमांड हेडक्वार्टर और एयर हेडक्वार्टर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं.

कई मोर्चों पर तोड़े जेंडर बैरियर

Exit mobile version