Vistaar NEWS

‘100 विधायक लाओ CM बन जाओ, ऑफर सिर्फ…’, अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को दे दिया खुला ऑफर

SP President Akhilesh Yadav.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव.

Akhilesh Yadav offer to Deputy CM: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की ऑफर पॉलिटिक्स से सियासत गरमा गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है. अखिलेश ने कहा कि 100 विधायक लाओ और यूपी के मुख्यमंत्री बन जाओ.

‘ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए है’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात विदेशी दौरे पर रवाना हो रहे है. सीएम योगी चार दिवसीय जापान और सिंगापुर दौरे पर जा रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री के विदेशी दौर से पहले अखिलेश यादव के ऑफर ने यूपी की सियासत में भूचाल मचा दिया है. अखिलेश ने कहा, ‘दोनों मुख्यमंत्री को ऑफर देते हैं, 100 विधायकों को लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ. जो पहले 100 विधायक लाएगा, वही मुख्यमंत्री बनेगा. लेकिन ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही है.’

‘इसीलिए जनता अखिलेश यादव को गंभीरता से नहीं लेती’

वहीं अखिलेश यादव की ‘ऑफर पॉलिटिक्स’ पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता मनीष शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव का ये बयान उनकी राजनीतिक हताषा को दिखा रहा है. शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव राजनेता कम पोगो चैनल के कैरेक्टर लगते हैं. अखिलेश गंभीर मुद्दों पर हंसी ठिठोली करते हैं, इसलिए जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है.

अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होने पर भड़के

वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदर के खिलाफ यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज होने पर भी अखिलेश यादव जमकर भड़के. अखिलेश ने कहा कि वैचारिक लड़ाई अपनी जगह है लेकिन बहुत नीचे तक गिर गई है. वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर कहा कि रामभद्राचार्य को पहले ही जेल चले जाना चाहिए था. लेकिन उनपर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया गया. सरकार अब कुछ भी कर ले, लेकिन बचने वाली नहीं है.

ये भी पढे़ं: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के दो आतंकी ढेर, दो AK 47 बरामद; सुरक्षाबलों ने आंतकियों के ठिकाने तबाह किए

Exit mobile version