Vistaar NEWS

’10 नहीं 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे’, पवन सिंह की पत्नी ज्योति के एलिमनी मांगने का अक्षरा सिंह ने किया समर्थन

Akshara Singh and Pawan Singh (File Photo)

अक्षरा सिंह और पवन सिंह(File Photo)

Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार यानी पवन सिंह की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब पवन सिंह की चिंता भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बढ़ा दी है. पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक के मामले में अब अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह के एलिमनी मांगने का समर्थन किया है.

‘100 करोड़ एलिमनी भी कम पड़ जाएगी’

अक्षरा सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने खुलकर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का समर्थन किया. अक्षरा सिंह ने कहा, ‘एक लड़की ने आपसे शादी की है. शादी करके आप लड़की को लेकर जाते हैं, तो आपका दायित्व बनता है. एलिमनी लड़की का हक बनता है. एलिमनी देना भी चाहिए. लड़की चाहें 10 करोड़ मांगे, 20 करोड़ मांगे, मुझे तो लगता है कि 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा. जो लड़की ने झेला है, तो 100 करोड़ भी कम है. तो एलिमनी देना चाहिए और मुझे लगता है कि समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए.’

मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. 11 फरवरी को मामले में सुनवाई थी. ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थी लेकिन पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे. आरा में फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह थोड़ी देर रुकीं, लेकिन जब पवन सिंह नहीं आए तो वे भी वहां से निकल गईं. अब कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी मुकर्रर की है.

ज्योति सिंह का कहना है कि वे पवन सिंह तलाक नहीं लेना चाहती हैं, बल्कि उनके साथ में ही रहना चाहती हैं. हालांकि पवन सिंह इसको लेकर राजी नहीं हैं. ज्योति सिंह का कहना है कि अगर पवन सिंह साथ में नहीं रख सकते हैं तो 10 करोड़ एलिमनी दें. वहीं अब अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का समर्थन करके पवन सिंह की टेंशन बढ़ा दी है.

ये भी पढे़ं: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत साजिश नहीं? पुलिस ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की, जानिए क्या है डेथ की वजह

Exit mobile version