20 साल से विदेश नहीं गए अमित शाह, निशिकांत दुबे का दावा- ‘उनके पास आज तक पासपोर्ट भी नहीं’

Amit Shah Passport Claim: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अमित शाह को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह पिछले 20 साल से विदेश दौरे पर नहीं गए हैं और उनके पास पासपोर्ट तक नहीं है.
अमित शाह

अमित शाह

Nishikant Dubey Big Statement: देश के गृह मंत्री अमित शाह को लेकर को कई बार इस तरह के सवाल खड़े किए जाते हैं कि आखिर वो विदेश दौरे पर क्यों नहीं जाते हैं. इसको लेकर कई बार मीड‍िया ने खुद अमित शाह से सवाल किया. हालांकि उस समय उन्‍होंने इस सवाल को मजाकिया तौर पर टाल द‍िया. जब इस सवाल का जवाब दिया तो उन्‍होंने कहा कि मेरा काम भारत में है तो मैं यहां की काम करता हूं. अब अम‍ित शाह के विदेश न जाने को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे एक पॉडकास्ट में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्‍होंने अम‍ित शाह को लेकर कहा कि “जहां तक मुझे पता है, अमित शाह के पास पासपोर्ट तक नहीं है. पूछे जाने पर वो कहते हैं, मंत्री होने के नाते मुझे यहां काम करना है. शासन के अलावा, मैं सिर्फ वहीं जाता हूं जहां भाजपा को वोट मिल सकें. यही वजह है कि पिछले 12 सालों से उन्हें एक भी विदेश यात्रा नहीं की है.

किस तरीके का सहारा लेते हैं गृहमंत्री शाह

निशिकांत दुबे के पासपोर्ट न होने के दावे में कितनी सच्चाई है. यह तो किसी को नहीं पता लेकिन यह जरूर है कि अमित शाह कई सालों से विदेश नहीं गए हैं. गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, वे अंतरराष्ट्रीय समन्वय और मंत्रालय-स्तरीय कूटनीति दिल्ली से ही संचालित करना पसंद करते हैं.

जब बहुत ज्यादा जरूरत होती है तो वह अपनी जगह प्रतिनिधिमंडल भेजा करते हैं. या फ‍िर वर्चुअल माध्यम का सहारा लेते हैं. अमित शाह आखिर कब विदेश यात्रा करेंगे, यह फिलहाल निश्चित है.

अमित शाह 20 साल से नहीं गए विदेश

केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह की राजनीतिक यात्रा में एक ऐसा तथ्य है जो भारतीय सत्ता-राजनीति में लगभग अभूतपूर्व माना जा सकता है, वे पिछले लगभग बीस वर्षों से किसी भी विदेशी धरती पर कदम नहीं रखे हैं.  इस बात की जानकारी उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी मौजूद है. इसमें बताया गया कि उन्‍होंने साल 2006 में अपना आखिरी विदेश दौरा किया था. इसके बाद से वे किसी विदेश दौरे पर नहीं गए हैं.

ये भी पढ़ें:‘जल्दी-जल्दी भागो यहां से…’, घुसपैठियों को लेकर सीएम सुवेंदु सख्‍त, बोले- जेल नहीं उन्हें भगाएंगे

ज़रूर पढ़ें