Congress Out For 30 Years: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को दिल्ली में 8,941 करोड़ रुपए की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी को लेकर अमित शाह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होने वाला. जहां से चुनकर आए हैं. कम से कम वहां तो काम कीजिए. अगले 30 सालों तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है. पढ़ें अमित शाह ने क्या कुछ कहा?
अमित शाह ने कहा राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगले 30 सालों तक आपकी बारी नहीं आएगी. बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, भाजपा कार्यकर्ता लोगों से जुड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अथक प्रयास करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आप मेरी आवाज को सुन नहीं सकते हैं, आप कहीं विदेश में बैठे होंगे. वह आपकी निजी जिंदगी है. एक बार दिल्ली लैंड कर जाइए.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "… Your turn won’t come for the next 30 years. From booth workers to PM Narendra Modi, BJP workers stay connected with the people and work tirelessly to address their problems." https://t.co/tNlRVX3mco
— ANI (@ANI) October 22, 2026
AAP और कांग्रेस ने यमुना के लिए कुछ नहीं किया
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में 30 सालों तक कांग्रेस और केजरीवाल सरकार ने यमुना में सीवेज का पानी बहाया. हर दिन लगभग 2,000 टन कचरा यमुना नदी में जाता था. उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा से आने वाला औद्योगिक कचरा और उत्तर प्रदेश से आने वाला प्रदूषित पानी भी इस समस्या का कारण बना. अब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण, हमने नदी को साफ करने के लिए एक समन्वित और समयबद्ध रोडमैप तैयार किया है. हमारा लक्ष्य 2029 तक लोगों के सामने एक साफ-सुथरी यमुना पेश करना है.
ये भी पढ़ेंः रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर विवाद! बेटे के साथ आईं मां प्रियंका गांधी, क्या कहता है नियम
2029 में NDA की सरकारः अमित शाह
पंजाब सरकार को लेकर अमित शाह ने कहा कि ‘आप’ सरकार के दौर में पंजाब में नशीले पदार्थों का कारोबार बढ़ा है. जनता ने NDA की सरकार लाने का फैसला कर लिया है. केजरीवाल के बहाने काम नहीं आएंगे, परिणाम चाहिए. दिल्ली हारने के बाद आपने अपना ध्यान पंजाब की ओर लगा दिया है, जिससे वहां मुख्यमंत्री के काम में बाधा आ रही है. अगले चुनावों में ‘आप’ का सफाया हो जाएगा, और हम 2029 तक पंजाब से नशीले पदार्थों के कारोबार को खत्म कर देंगे.
