Vistaar NEWS

दिवाली से पहले महंगाई की मार, महंगा हुआ घी-मक्खन खरीदना, अमूल ने बढ़ाए 50 रुपये तक दाम

Amul

महंगा हुआ अमूल का घी-मक्खन

Diwali Inflation Impact: दिवाली से पहले देश में डेयरी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी अमूल ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा दी है. त्योहार से ठीक पहले अमूल ने कीमत बढ़ाकर हर किसी को चौंका दिया है. इसका सीधा बोझ आम आदमी पर पड़ेगा. हालांकि, इसे रिपोर्ट्स में डिमांड में बढ़ोत्तरी को संदिग्ध मिलावटी के खिलाफ कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है. यानी डिमांड बढ़ने की वजह से अमूल ने अपना घी और मक्खन महंगा कर दिया है.

दिवाली से ठीक पहले कीमत बढ़ना आम आदमी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि एक ही झटके में घी करीब 50 रुपए महंगा हो गया है. दिवाली से पहले डेयरी प्रोडक्ट्स की जमकर खरीदारी की जाती है. यानी कि कहा जा सकता है कि लगभग हर घर में डेयरी प्रोडक्ट्स पहुंचता है. जिसकी वजह से डिमांड भी खूब बढ़ जाती है.

50 रुपए किलो बढ़ी कीमत

अमूल प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ने की वजह यह भी सामने आ रही है कि गुजरात और राजस्थान में ब्रांडेड घी की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है. ताजा प्राइस को देखें तो 1 किलो घी के कार्टन की कीमत सीधे 50 रुपए बढ़ाई गई है. मक्खन की अगर बात करें, तो आधा किलोग्राम के पैक में 15 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है.

2 लाख किलो पकड़ा जा चुका नकली घी

दरअसल, पिछले 6 महीनों को अगर देखा जाए तो करीब 2 लाख किलोग्राम संदिग्ध नकली घी बाजारों से जब्त किया जा चुका है. जिसकी वजह से ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की डिमांड काफी बढ़ गई और यही वजह रही कि कीमतों में उछाल भी देखने को मिला. अमूल ने खुद कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी.

Exit mobile version