PM Modi Starlink Controversy: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क काफी समय से अपनी कंपनी स्टारलिंक (Starlink) को भारत में लॉन्च करना चाह रहे हैं, लेकिन भारत में अभी तक उनकी कंपनी को काम करने की अनुमति नहीं मिली. जिसके बाद एलन मस्क भड़क गए और कहा कि रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के असली बॉस हैं. मस्क ने अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री तक कह डाला और कहा कि कुछ ओलिगार्क अपना दबदबा बचाने के लिए स्टारलिंक की एंट्री रोक रहे हैं. हालांकि, इसका जवाब रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से एलन मस्क का जवाब दिया गया था. अब एलन मस्क के आरोपों के बाद एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भी एलन मस्क को करारा जवाब दिया है. पढ़ें असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध अपनी जगह है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई विदेशी कारोबारी भारत को आदेश देगा. ओवैसी ने साफ कहा कि पीएम मोदी हमेशा हमारे खिलाफ थे और रहेंगे. लेकिन एलन मस्क पीएम के बारे में ऐसा कैसे लिख सकते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पूछा कि गोरी चमड़ी से भाजपा और मोदी सरकार इतना क्यों डरती है? देश का संसाधन कैसे इस्तेमाल किया जाएगा. यह सिर्फ देश ही तय करेगा.
अमेरिका पर लगाया दोहरे रवैया का आरोप
ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी मस्क को स्पष्ट कर दें कि भारत अपने फैसले खुद लेगा. किसी गोरे आदमी का पेट भरने के लिए अपने नागरिकों का पेट नहीं काटा जाएगा. अमेरिका पर दोहरे रवैया का आरोप लगाते हुए कहा कि वह भारत को रूसी तेल कम खरीदने को कहता है, जबकि खुद अमेरिका रूसी ऊर्जा उत्पाद खरीदता है.
ये भी पढे़ंः ‘हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते…’, एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब
INDIA ब्लॉक में शामिल दोनों दलों की अलग राय
कांग्रेस और एआईएमआईएम दोनों इंडिया गठबंधन में ही शामिल हैं, लेकिन एलन मस्क के मामले में दोनों की राय अलग-अलग है. इसको लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं. क्योंकि एक ओर राहुल गांधी एलन मस्क का स्वागत कर रहे, तो वहीं ओवैसी मस्क को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. फिलहाल, एलन मस्क के बयान को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है.
