Vistaar NEWS

Assam Assembly Election: असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जोरहाट से लड़ेंगे गौरव गोगोई

Gaurav Gogoi

गौरव गोगोई

Assam Assembly Election 2026: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 42 प्रत्याशियों के नाम हैं. लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वे इसी सीट से सांसद भी हैं. असम की 126 सीट वाली विधानसभा के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव हो सकते हैं. होली के बाद किसी भी दिन निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर सकता है.

ये हैं हाई प्रोफाइल सीट

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में अभिजीत पॉल को सिलचर, इंद्रनील पेगु को माजुली और मीर बोरठाकुर को दिसपुर से प्रत्याशी बनाया गया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपर असम, लोअर असम और बराक घाटी के अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में कई रिजर्व्ड और सामान्य सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है. कई वर्तमान विधायकों को इस लिस्ट में जगह मिली है.

गिरीश बरुआ को बोंगाईगांव, महानंदा सरकार को बरपेटा, रामेन सिंह राभा को बोको-चायगांव, नंदिता दास को हाजो सुआलकुची और सत्यब्रत कलिता को कमलपुर विधानसभा सीट से उतारा गया है.

वर्तमान में बीजेपी संगठन की सरकार

असम की 126 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी के 64 विधायक हैं. असम गण परिषद के 9, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के 7 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के तीन सदस्य हैं. वहीं, विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. उसके 26 विधायक हैं. AIUDF के 15 और CPI (M) का एक विधायक है. राज्य में बीजेपी की साल 2016 से सरकार है.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, देश के अलग-अलग शहरों से सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

राज्य में बीजेपी गठबंधन की 75 सीट हैं. प्रदेश की कमान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के पास है, जो जलुकबारी से विधायक हैं. वहीं, कांग्रेस नीत महाजोत गठबंधन 50 सीटें हैं जो साल 2016 से 26 सीटें ज्यादा हैं.

Exit mobile version