Avimukteshwaranand got angry: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगया कि अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में नाबालिग बच्चों का शोषण होता है. वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी के आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद ने पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है.
‘विरोधी अब नीचता की हद पर उतर आए’
आशुतोष ब्रह्मचारी के आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘मेरे विरोधी अब नीचता की हद तक उतर आए हैं. जब वो लोग मुझे कहीं नहीं फंसा पाए, तो अब इस तरह के घृणित आरोप लगा रहे हैं. यह सब मुझे और ज्योतिष पीठ को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगा दिए गए हैं, जिसकी कल्पना करना मुश्किल है. मैं जो मुद्दे उठा रहा हूं, वो सरकार को पसंद नहीं आ रहे हैं.’
‘मेरे ऊपर कॉकटेल जैसा प्रहार हो रहा’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘विरोधी मुझे बदनाम करने की लगातार साजिश कर रहे हैं. मेरे ऊपर ग्रुप बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं. मेरे ऊपर कॉकटेल जैसा प्रहार हो रहा है.’
उन्होंने आगे कहा कि सरकार मेरे गौरक्षा आंदोलन से डरी हुई है. इसलिए मुझे बदनाम करके गौरक्षा आंदोलन को रोकने की कोशिश की जा रही है.
‘हमने कोर्ट में साक्ष्य दिए हैं’
अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का मामला प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने 8 फरवरी को कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके साथ ही 2 नाबालिग पीड़ितों को भी कोर्ट में पेश करने का दावा किया था. जिसके बाद 10 फरवरी को शंकराचार्य के वकील ने जवाब दाखिल कर आशुतोष ब्रह्मचारी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. शंकराचार्य ने कहा, ‘हमने कोर्ट में साक्ष्य दिए हैं. हमारे खिलाफ ग्रुप बनाकर साजिश की जा रही है.’
ये भी पढे़ं: इन 5 पाकिस्तानी गेंदबाजों पर लग चुका है ‘चकिंग’ का आरोप, एक को तो झेलना पड़ा बैन
