‘EVM पर हार का ठीकरा ना फोड़ें’, पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बाबा रामदेव बोले- जनतंत्र सबसे बड़ा है

बाबा रामदेव ने कहा, 'चुनाव में अब हार के लिए चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठीकरा ना फोड़कर हार को स्वीकार करें. अब आत्ममूल्यांकन करके अपनी नई सोच और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना चाहिए. इसमें उनका भी भला है.'
On the election results of 5 states, Baba Ramdev said that the opposition should not blame EVMs.

5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर बाबा रामदेव ने कहा कि विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा ना फोड़े.

Don’t Blame EVM For Poll Defeat: एक केंद्रशासित समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के रुझानों से परिणाम को लेकर स्पष्टता आ गई है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है. वहीं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर योग गुरू बाबा रामदेव ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा है कि अब वे हार का ठीकरा चुनाव आयोग और ईवीएम पर ना फोड़ें.

‘ये उनके लिए सबक, जो वर्चस्ववाद के उन्माद में पागल हो गए’

विधानसभा चुनाव के रुझानों पर बाबा रामदेव ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाविजय हो रही है. अमित शाह और उनके योद्धा के नेतृत्व में जो हुआ है, वह अप्रत्याशित और ऐतिहासिक है. यह एक सबक है उन लोगों के लिए, जो ये समझ बैठते हैं कि हमको कोई यहां से हिला नहीं सकता है. जो लोग यथास्थितिवाद और वर्चस्ववाद के उन्माद में पगलाए हुए थे, उनके लिए पश्चिम बंगाल का चुनाव सबक है. आपको अंतिम वोटर से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, राजनीति की सभी दिशाओं से साधना पड़ेगा. सबक इस बात के लिए भी है, जो हिंदू समाज को जाति, धर्म और संप्रदाय में बांटकर एक मजहबी तुष्टिकरण के कुचक्र को स्थापित करना चाहते थे.’

‘हार का ठीकरा EVM पर ना फोडें’

बाबा रामदेव ने आगे कहा, ‘पश्चिम बंगाल के साथ-साथ जो असम जीत की ओर बढ़ रहा है, उसके लिए हिमंत बिस्वा सरमा को भी अभिनंदन है. तमिलनाडु में विजय का भी अभिनंदन है. कांग्रेस को भी केरल में विजय के लिए अभिनंदन है.

चुनाव में अब हार के लिए चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठीकरा ना फोड़कर हार को स्वीकार करें. अब आत्ममूल्यांकन करके अपनी नई सोच और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना चाहिए. इसमें उनका भी भला है. राजनीति में जब आप सफल नहीं होते तो एक सबल विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए खुद को तैयार करें.’

ये भी पढे़ं: केरल में लालू यादव का जलवा! RJD प्रत्‍याशी PK परवीन ने जीता चुनाव, बुरा हुआ बीजेपी का हाल

ज़रूर पढ़ें