Vistaar NEWS

मुंबई-वडोदरा NH पर 251 KM की रफ्तार से दौड़ाई BMW, डिवाइडर से टकराई, फुटबॉलर योगेश नेगी समेत 2 की मौत

badlapur high speed 251kmph video car accident 2 died including footballer Yogesh negi death

बदलापुर में भीषण सड़क हादसा

Badlapur Car Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में बदलापुर के पास मुंबई-वडोदरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार BMW डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल एक युवक को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आशंका जताई है कि लापरवाही से गाड़ी चलाई जा रही हो या स्टंट किया जा रहा हो.

फुटबॉलर योगेश नेगी की मौत

कार में फुटबॉलर योगेश नेगी, अंगद गिल और रेबेका जैकब सवार थे. पुलिस के मुताबिक तीनों नेगी (24 साल) का बर्थडे मनाकर लौट रहे थे. इसमें फुटबॉलर नेगी और जैकब की मौत हो गई है. वहीं अंगद गिल घायल है. जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ निरीक्षक किशोर शिंदे ने मीडिया को बताया कि ये घटना करीब 3 बजे घटी. वाहन नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई.

कार की रफ्तार 251 किमी प्रति घंटे थी

हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंजन हादसे वाली जगह से 30 मीटर दूर मिला. एक वीडियो भी सामने आया है कि जिसमें डैशबोर्ड दिखाई दे रहा है. स्पीडोमीटर पर कार की स्पीड 251 किमी प्रति घंटे की दिखाई दे रहे है. पुलिस इस वीडियो की जांच की बात कह रही है.

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस ऑफिसर किशोर शिंदे ने बताया कि कार कौन चला रहा था, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. कार की स्पीड का जो वीडियो सामने आया है, वह पहले का है या हादसे वाले दिन का है. आगे बताया कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, उसका निर्माण कार्य किया जा रहा था. वहां कोई स्ट्रीट लैंप भी नहीं था.

ये भी पढ़ें: कितना क्‍लीन रहा 21 जून को री-NEET एग्जाम, कहां-कहां हुई सेंध की कोशिश और कितने लोग हुए गिरफ्तार

चश्मदीद ने क्या बताया?

इस हादसे के बारे में एक चश्मदीद ने बताया कि मैं रात करीब 2-3 बजे टहल रहा था. इस दौरान दो बार तेज रफ्तार कार की आवाज सुनाई दी. इसके बाद तीसरी बार टक्कर की आवाज सुनी. जब पास में गए तो देखा कि कार चकनाचूर हो गई थी. लड़की हादसे वाली जगह से दूर जाकर गिरी थी और युवक का सिर फट गया था.

Exit mobile version