Vistaar NEWS

‘मुझको राणा जी माफ करना…’, बाहुबली अनंत सिंह के स्वागत में ‘मुजरा’, लहराए हथियार और खूब उड़े नोट, Video

Anant Singh Gopalganj Viral Video

बाहुबली अनंत सिंह की स्वागत में 'मुजरा'

Bihar News: बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह, जो मोकामा से विधायक हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो गोपालगंज का बताया जा रहा है, जिसमें अनंत सिंह के स्वागत में राजा-महाराजाओं की तरह स्वागत में ‘मुजरा’ पेश किया गया. इस दौरान सिर्फ डांस ही नहीं कराया गया बल्कि हथियार भी लहराए गए. फिलहाल, अनंत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गोपालगंज जिले का है. जहां मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव मं गुड्डू राय के बेटे का उपनयन संस्कार था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनंत सिंह भी पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उनका ऐसा स्वागत किया गया, कि पूरे सोशल मीडिया पर बहार आ गई.

जातिगत गाने पर खूब थिरके

जब बाहुबली विधायक अनंत सिंह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, तो वहां पर स्वागत के दौरान समर्थकों ने जातिगत गाना बजाकर खूब हथियार लहराया और नोटों की बारिश कर दी. अनंत सिंह भी अपनी स्वागत का भरपूर मजा ले रहे थे. वो कुर्सी पर बैठकर मुस्कुराते नजर आए. इस दौरान उनके सामने राजा-महाराजाओं की तरह महफिल सजाकर मुजरा कराया गया. इतना ही नहीं इस दौरान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया.

ये भी पढ़ेंः ‘चुनाव आयोग मनमानी कर रहा, अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे,’ मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

अनंत सिंह की स्वागत के लिए भोजपुरी के मशहूर गायक गुंजन सिंह और गोलू राजा भी मौजूद रहे. अपनी आवाज से उन्होंने जमकर महफिल में रंग लाया. जब अनंत सिंह के सामने मुजरा हो रहा था. उस दौरान वहां पर दो गाने बज रहे थे. पहला ‘तवाइफ कहां किसी से मोहब्बत करती है’ और दूसरा ‘मुझको राणा जी माफ करना…’ जैसे गाने बजाकर नचाया गया. इस दौरान अनंत सिंह ने महफिल का खूब आनंद उठाया. फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है.

Exit mobile version