Vistaar NEWS

बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव, अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार; प्रशांत किशोर से होगी सीधी टक्कर?

अभिषेक कुमार और प्रशांत किशोर

अभिषेक कुमार और प्रशांत किशोर

Bankipur By-Poll: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस सीट से अभिषेक कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. उम्मीदवार के ऐलान के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और अब सभी की नजर इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर टिकी है.

बांकीपुर सीट इस बार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी यहीं से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं. ऐसे में यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर के नजरिए से भी देखा जा रहा है.

अभ‍िषेक कुमार को ही क्‍यों द‍िया गया मौका?

बीजेपी का कहना है कि अभिषेक कुमार संगठन से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है. पार्टी को भरोसा है कि विकास कार्यों और अपने मजबूत संगठन के दम पर वह इस सीट को अपने पास बनाए रखेगी. वहीं, पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं.

दूसरी ओर, प्रशांत किशोर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत इसी चुनाव से कर रहे हैं. उन्होंने जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर खुद को एक विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की है. ऐसे में मुकाबला काफी रोचक हो सकता है.

क्‍यों खास है बांकीपुर चुनाव?

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं. ऐसा पहली बार है कि वह कोई चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि उनका यह चुनाव आसान नहीं रहने वाला है. बीजेपी के गढ़ में बीजेपी के उम्मीदवार को मात देना बहुत ही मुश्किल है. महागठबंधन ने भी इस सीट से अपना प्रत्‍याशी मैदान में उतार द‍िया है. यही वजह है कि यह चुनाव काफी द‍िलचस्‍प हो गया है.

ये भी पढ़ें: ‘श्रद्धालुओं के विश्वास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…’, चंदा चोरी विवाद पर बोलीं मायावती

Exit mobile version