Vistaar NEWS

मेरे पास पैसे नहीं हैं… PM मोदी से बोले मुख्‍यमंत्री DK शिवकुमार, सुनाया दिलचस्प किस्सा

pm modi and dk shivkumar

DK शिवकुमार और पीएम मोदी

Bengaluru Metro Inauguration: राजनीति में नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते तो अक्सर दिखाई देते हैं. लेकिन, कभी-कभी उनके बीच ऐसे हल्के-फुल्के पल भी सामने आ जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सुनाया है.

उन्होंने बताया कि जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेंगलुरु की नई पिंक लाइन मेट्रो में सफर कर रहे थे, तब उन्होंने पीएम मोदी से अपना टिकट खरीदने के लिए कह दिया. वजह भी बड़ी मजेदार थी. शिवकुमार के मुताबिक, उस समय उनके पास टिकट खरीदने के लिए पैसे ही नहीं थे.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया था. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी मेट्रो में सफर किया.

सीएम श‍िवकुमार ने क्‍या बताया?

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके पास मेट्रो का टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं. इसलिए वह उनका टिकट भी खरीद दें. इसके बाद पीएम मोदी ने अपना स्मार्ट कार्ड स्वाइप किया और शिवकुमार का टिकट भी खरीद दिया. इस छोटे से वाकये ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को चर्चा में ला दिया है.

मोदी के साथ बातचीत पर क्या बोले शिवकुमार?

पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से पूछा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी अच्छी बातचीत होती है और दोनों के बीच किस तरह का तालमेल है, तो शिवकुमार ने इसे आपसी सम्मान और अच्छे संबंधों का मामला बताया. उन्होंने कहा कि उनके अपने पार्टी के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं. वह किसी से भी बातचीत करने में संकोच नहीं करते.

पीएम मोदी के साथ हेलिकॉप्टर में मैसूरु जाते समय हुई बातचीत को लेकर भी उनसे सवाल किया गया. इस पर शिवकुमार ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने क्या-क्या बात की, इसका खुलासा नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सबको पता है किसको बनाया राज्‍यसभा सांसद, ओवैसी बोले- अखिलेश की डोर BJP के हाथ

Exit mobile version