Vistaar NEWS

‘अब तक की सबसे बेहतरीन तस्वीर’, महाकुंभ का नजारा देख NASA के एस्ट्रोनॉट भी हुए कायल, शेयर की तस्वीर

Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 की अंतरिक्ष से तस्वीर

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 की एक अद्भुत फोटो को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के सीनियर अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड आर. पेटिट ने शेयर किया है. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए वे खुद महाकुंभ के दीवाने हो गए. तस्वीर देख बोले कि यह मेरी सबसे बेहतर तस्वीर है. पेटिट ने ISS पर अपने मिशन के दौरान पृथ्वी की अनेक दुर्लभ तस्वीरें खींचीं. लेकिन महाकुंभ की तस्वीर को सबसे खास तस्वीरों में शामिल किया.

अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड आर. पेटिट ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “ISS से ली गई 2025 प्रयागराज महा कुंभ मेले की मेरी सबसे बेहतरीन तस्वीर. यह भारत में पवित्र नदियों के किनारे होने वाली हिंदुओं की एक ऐसी तीर्थयात्रा है जो 144 साल में एक बार होती है और दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है. इस एक ही तस्वीर में लाखों लोग दिखाई दे रहे हैं.”

कौन हैं डोनाल्ड आर. पेटिट?

डोनाल्ड आर. पेटिट नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और वैज्ञानिक हैं. 1996 से काम कर रहे पेटिट को अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. वे अब तक 4 अंतरिक्ष मिशनों में भाग ले चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 590 दिन बिताए हैं और 13 घंटों से अधिक समय तक स्पेसवॉक भी किया है. पिछले साल ही वे 7 महीनों बाद 19 अप्रैल 2025 को पृथ्वी पर लौटे. जहां से उन्होंने महा कुंभ के दौरान की अपनी खींची गई फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया.

ये भी पढ़ेंः थर-थर कांपेगा पाकिस्तान! तबाही मचाने वाले 500KG के बंकर बस्टर बम का टेस्ट करेगा भारत

बता दें, पेटिट ने महा कुंभ प्रयागराज की फोटो शेयर की है. महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक रहा है. इस मेले में करोड़ों लोगों ने डुबकियां लगाईं. इतना बड़ा जनसमूह, रोशनी और अस्थायी नगरी की भव्यता अंतरिक्ष से साफ-साफ दिखाई दी. जिसकी तस्वीर अंतरिक्ष से डोनाल्ड पेटिट ने खींची और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दुनिया को दिखाई.

Exit mobile version