Bihar Cabinet Oath: बिहार के पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कोई नेता मुख्यमंत्री बना है. मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था. आज बुधवार को सुबह 11 बजे सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली. लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यहां पढे़ं पल-पल की अपडेट्स.
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
#watch पटना, बिहार: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/Bb0ynvFjYe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजेंद्र यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
#watch पटना, बिहार: जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजेंद्र यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/XKixztrJZY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ
#watch पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। pic.twitter.com/HvYvwqZbXQ
सीएम पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी से मिले चिराग पासवान
सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “ये NDA की सरकार थी और NDA की सरकार आज नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेगी. क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है? 5 दलों का NDA है. केवल एक दल का NDA नहीं है. सभी दल मिलाकर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे हैं. ये परिस्थितियां तब उभरी हैं जब नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का मन बनाया.”
#watch पटना, बिहार: भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “ये NDA की सरकार थी और NDA की सरकार आज नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेगी। क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है? 5 दलों का NDA है। केवल एक दल का NDA… pic.twitter.com/wuAP7ObxLx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं.
#watch | पटना, बिहार: भाजपा नेता सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता चुना गया है। वे आज बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। pic.twitter.com/42hckNKYXp
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे.
#watch पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
भाजपा नेता सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/7TInPJ1MYq
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “बिहार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद आज नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मिल रहे हैं. विकास की जो रेखा नीतीश कुमार ने खींची थी उसी रेखा को आगे बढ़ाने का काम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में होगा.”
#watch | पटना, बिहार: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “बिहार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद आज नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मिल रहे हैं। विकास की जो रेखा नीतीश कुमार ने खींची… pic.twitter.com/rIkrvfn2dD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
सम्राट चौधरी सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे.
बिहार में पहली बार भाजपा से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने.
