JDU Nishant Kumaar Gold Chain Stolen: बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करना जेडीयू के एक नेता को भारी पड़ गया. जेडीयू नेता गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की स्वागत के लिए पहुंचे थे. इस दौरान किसी ने उनकी सोने की चेन ही चुरा ली. चेन की कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब देखना यह होगा कि पुलिस चोर के सलाखों तक पहुंच पाती है या नहीं.
जानकारी के अनुसार, जेडीयू नेता राजेश मंडल मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे थे. इसी बीच किसी ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी. जैसे ही राजेश मंडल को चेन चोरी होने की जानकारी मिली तो वे घबरा गए और भीड़ में से चोर को खोजने लगे. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि कैसे चेन गायब होने के बाद राजेश मंडल घबराए हुए हैं.
स्वागत के दौरान चोर ने उड़ाई चेन
यह मामला तुर्की थाना क्षेत्र का है, जहां घटना के बाद जेडीयू नेता ने शिकायत दर्ज कराई है. जेडीयू नेता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का मुजफ्फरपुर के सकरी चौक पहुंचने पर स्वागत किया गया. जब मंत्री जी पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ जमा हो गया. इसी बीच किसी ने चेन में अपना हाथ साफ कर लिया.
ये भी पढ़ेंः ‘2 मिनट पुलिस नहीं आती तो, फोटो…,’ स्वतंत्र भारद्वाज मामले में निशु के पिता का वीडियो आया सामने, क्या कहा?
हालांकि, जेडीयू नेता ने शिकायती आवेदन में बताया कि धक्का-मुक्की के दौरान चेन टूटकर गिर गई है या फिर किसी ने खींच लिया है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आवेदन चेन गायब होने का मिला है. आवेदन के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
