बिहार में 15 अप्रैल को 11 बजे होगा नई सरकार का गठन, NDA विधायक दल की बैठक के बाद होगा CM का ऐलान

Bihar New Government Oath: ब‍िहार में नई सरकार के गठन की तैयार‍ियां तेज हो चली हैं. मंगलवार को एनडीए व‍िधायक दल की बैठक का नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा. 15 अप्रैल को 11 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण आयोज‍ित किया जाएगा.
samrat chaudhary vijay kumar sinha Nitish Kumar assets

नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा

Bihar New Government Oath: बिहार में नए मुख्यमंत्री का सस्‍पेंस अब खत्म होने वाला है. जल्द ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. नीतीश कुमार कल यानी कि 14 अप्रैल को अपनी आख‍िरी कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं. इससे माना जा रहा है कि वह सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी सक्रिय हो गई है. बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन किया जाएगा. यह कार्यक्रम पटना स्थित लोकभवन (राजभवन) में होगा. जहां नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई जाएगी.

कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे होगी जिसके बाद राज्य के सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. इसके साथ ही नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

मंगलवार शाम 4 बजे बिहार के नए CM का ऐलान

बिहार की राजधानी पटना में कल एनडीए विधायक दल की बैठक होने वाली है. शाम 4 बजे बिहार के अगले सीएम फेस का ऐलान किया जाएगा. बैठक के लिए एक अणे मार्ग में सभी विधायक और MLC जुटेंगे. एनडीए से पहले जेडीयू विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी. संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके चौहान को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एनडीए के अंदर यह तय हो चुका है कि अगला सीएम कौन होगा. जल्द ही विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी. इसी में बिहार के नए सीएम का ऐलान किया जाएगा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम का ऐलान करेंगे.

राज्‍यसभा सांसद पद की शपथ ले चुके नीतीश कुमार

बिहार के मौजूदा सीएम 10 अप्रैल को ही राज्‍यसभा सांसद पद की शपथ ले चुके हैं. तो वहीं दूसरी तरफ उन्‍होंने सीएम आवास भी खाली करना शुरू कर द‍िया है. उनका सामान 7 सर्कुलर बंगले पर शिफ्ट किया जा रहा है. ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को नई सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘संसद इतिहास रचने के करीब…’,नारी शक्ति सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- आधी आबादी को मिलेगा पूरा अधिकार

ज़रूर पढ़ें