Vistaar NEWS

बिहार में बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘सम्राट’ का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी 5000 ‘पुलिस दीदियां’

CM Samrat Choudhary

CM सम्राट चौधरी

Independence Day 2026: देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां आयोजित मुख्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार में स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया.

5 हजार स्कूटी के साथ ‘पुलिस दीदियों’ की तैनाती

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन से 5 हजार स्कूटी के साथ ‘पुलिस दीदियों’ की तैनाती की जाएगी. ये पुलिस दीदियां स्कूल-कॉलेज के आस-पास गश्त करेंगी. इस सभी का मकसद स्कूल जानें वाली छात्राओं को सुरक्षित महसूस करवाना होगा. सीएम सम्राट चौधरी ने बताया है कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए बिहार सरकार की ये नई पहल शुरू होने जा रही है.

मनचलों की वजह से परेशानी

अक्सर स्कूल-कॉलेज जा रही छात्राओं को मनचलों की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है. इसी डर को खत्म करने के लिए रक्षाबंधन के त्योहार से 5 हजार पुलिस दीदियां स्कूटी पर तैनात रहेंगी. ये टीमें लगातार शिक्षण संस्थानों के आसपास चक्कर लगाएंगी, जिससे बेटियों को सुरक्षित माहौल मिल सके.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से रखा अगले 5 साल का खाका, दिया 12 साल के कामकाज का हिसाब

Exit mobile version