Vistaar NEWS

ब‍िहार में रहकर सरकार पर रखूंगा नजर…’, JDU की बैठक में नीतीश कुमार का ऐलान, क्या है पूरा प्लान?

सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार

सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है. बीजेपी ने यहां सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है. पूर्व सीएम नीतीश कुमार राज्‍यसभा सांसद बन चुके हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वे दिल्ली की राजनीति करेंगे. लेकिन, सम्राट चौधरी ने कहा था कि उनके मार्गदर्शन में बिहार में सरकार चलाई जाएगी. अब इन सब के बीच नीतीश कुमार का मन भी दिल्ली जाने का दिखाई नहीं दे रहा है.

राज्‍यसभा सांसद बनने के बाद अब नीतीश कुमार ने बिहार सरकार को लेकर बड़ी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि वह सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार पर नजर रखेंगे. अब इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि नीतीश का बिहार की राजनीति में सीधे तौर पर दल रहेगा.

नीतीश ने ली विधायकों की बैठक

नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक ली. इस बैठक में वैसे तो विधायक दल का नया नेता चुना जाना था. लेकिन सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से कौन अगला नेता होगा. इसका फैसला भी नीतीश कुमार पर छोड़ दिया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जेडीयू का नेता कोन होता है.

बैठक को समाप्त करते हुए नीतीश ने कहा कि सब कुछ ठीक है. कुछ भी गड़बड़ नहीं है. किसी को भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. उनके इस बयान से साफ है कि भले ही वह अब सूबे के सीएम नहीं रहे हैं. ले‍किन सत्ता की कमान आज भी उन्हीं के हाथ में है.

सम्राट सरकार को लेकर क्या बोले नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्‍यसभा सांसद बनने के बाद वह दिल्ली जाते रहेंगे. लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वह बिहार पर ध्यान नहीं देंगे. उन्‍होंने कहा कि वह अब दिल्‍ली से ज्यादा बिहार पर ही ध्यान देंगे. उनके बयान से साफ है कि सम्राट सरकार के हर फैसले पर उनकी नजर रहेगी.

पूरे बिहार का दौरा करेंगे नीतीश

नीतीश कुमार अब सीएम पद छोड़ चुके हैं. इसके बाद उन्‍होंने तय किया है कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे बिहार का दौरा करेंगे. इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में जाकर सरकार का फीडबैक लेंगे. इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने का प्‍लान तैयार करेंगे. उनका यह कदम जेडीयू को जमीनी तौर पर मजबूत करने वाला बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में तीसरे विकल्‍प के तौर पर काम कर रही कांग्रेस! किन सीटों पर बढ़ाई TMC-बीजेपी की टेंशन?

Exit mobile version