नहीं करेंगे बंगला खाली… फोर्स बुला लो, राबड़ी की सरकार को खुली चुनौती?

RHD Leader Rabri Devi: बिहार में एक बंगले को लेकर सियासत गरमा गई है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सरकार को सीधे चुनौती दे दी है कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी. अगर करना है तो फोर्स बुलाकर करा लो.
राबड़ी देवी

राबड़ी देवी

Rabri Devi Notice: बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों एक बंगले को लेकर सियासी पारा हाई है. 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर सरकार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी आमने सामने नजर आ रही हैं. प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर आवास खाली करने का निर्देश दिया है. हालांकि राबड़ी प्रशासन के इस नोट‍िस नाराज हैं. उन्होंने कहा है कि मैं नहीं खाली करूंगी. फोर्स को बुला लो और खाली कराओ.

राज्य सरकार की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है, जबकि यह आवास अब बीजेपी नेता और मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है. यही वजह है कि इस बंगले को खाली कराने की कवायतें तेज हो गई हैं.

राबड़ी की सरकार को सीधी चुनौती

राबड़ी देवी ने इसे खाली करने से साफ मना कर दिया है. इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना आवास खाली नहीं करेंगी. ‘सम्राट चौधरी जितना भी फोर्स बुलाकर मकान खाली करवाना चाहें, मैं मकान नहीं खाली करूंगी.’ यही वजह है कि अब यह पूरा मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का व‍िषय बना हुआ है.

सरकार की तरफ से राबड़ी के लिए दूसरा बंगला आवंट‍ित किया गया है. बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट होने की सलाह दी गई है. ऐसा पहली बार नहीं है जब बंगले को विवाद देखने को मिला हो.

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा?

आवास विवाद पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन नियम-कानून के अनुसार काम करते हैं. कानून सभी के लिए समान है और हर व्यक्ति को उसका पालन करना चाहिए.उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है. सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। इस मामले में कानून का पालन सर्वोपरि है.

ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 1 जून को कई व‍िधायकों को मिल सकता है मंत्र‍िपद

ज़रूर पढ़ें