Vistaar NEWS

किसानों के लिए 11,200 करोड़, PM मोदी के बिहार दौरे से पहले सम्राट कैबिनेट में 14 प्रस्तावों पर मुहर

CM samrat Chaudhary

सीएम सम्राट चौधरी

14 Proposals Approved: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा प्रस्तावित है. इससे पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक हुई. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. इसमें किसानों से लेकर कैंसर इलाज तक शामिल है. यहां जानें क्या-क्या लिए फैसले?

बिहार में किसानों, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर सम्राट कैबिनेट द्वारा कई अहम फैसले लिए गए हैं. पटना में IIT रिसर्च पार्क बनाने से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इस परियोजना के लिए 305 करोड़ रुपए स्वीकृति किया गया है. इसके अलावा जमुई जिले के माजोस और भंटा मैग्नेटाइट ब्लॉक तथा बांका जिले के पिंडारा कॉपर-लेड-जिंक ब्लॉक की ई-नीलामी की तैयारी से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है.

किसानों के हित में बड़ा फैसला

सम्राट कैबिनेट में हर घर जल की निर्बाध आपूर्ति के लिए सोलर पैनल लगाया जाएगा. किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया है. कैबिनेट ने बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को 11200 करोड़ के ऋण पर राजकीय गारंटी प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है. जो किसानों के लिए बड़ा फैसला है. इससे किसानों को काफी लाभ होगा.

कैंसर इलाज की भी व्यवस्था

पंचायत भवन में सौर ऊर्जा के विस्तार से ग्रामीण जन सेवा को भी मंजूरी मिल गई है. 10 किलोवाट के ऑन ग्रिड सोलर पैनल लगाने के लिए 482 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. इसके अलावा दरभंगा के गंगवारा स्थित सदर अस्पताल परिसर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर की ओर से सिर एवं गर्दन कैंसर अस्पताल के संचालन की स्वीकृति दी गई है. यानी कि अब कैंसल के इलाज के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा.

सम्राट कैबिनेट के इन फैसलों से कैंसर मरीजों के लिए बेहतर इलाज, किसानों को आर्थिक सहयोग से लेकर पंचायत तक के लोगों को फायदा मिलेगा. सरकार ने अपने इस फैसले से लगभग हर क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया है.

Exit mobile version