Vistaar NEWS

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, चंद्रशेखर को एमपी की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

bjp organization reshuffle

चंद्रशेखर को बनाया गया एमपी का महामंत्री

BJP Organizational Reshuffle: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है. 24 सितंबर 2026 को घोषित किए गए इस बदलाव के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों (महामंत्रियों और उपाध्यक्षों) को अलग-अलग राज्यों की कमान सौंपी गई है, जिसमें मध्य प्रदेश (एमपी) समेत कई अहम राज्य शामिल हैं.

कौन हैं चंद्रशेखर, जिन्हें बनाया गया एमपी का महामंत्री

मध्य प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में बस दो साल का समय बचा है. ऐसे में चंद्रशेखर को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देकर मध्य प्रदेश भेजा है. चंद्रशेखर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व सौंपा गया है. चंद्रशेखर यूपी के बांदा जिले के रहने वाले हैं. वह मूल रूप से RSS से जुड़े हैं. इससे पहले वह राजस्थान और तेलंगाना के संगठन महामंत्री रह चुके हैं. कुशल संगठनात्मक क्षमता और राजस्थान में जीत के मजबूत सूत्रधार रहे चंद्रशेखर को अब मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं बचा है. साल 2027 के मध्य में यहां चुनाव प्रस्तावित हैं. भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव की अहमियत को देखते हुए धर्मपाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी है. इससे पहले वे झारखंड जैसे राज्यों में यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. धर्मपाल मूल रूप से बिजनौर जिले की नगीना तहसील के रहने वाले हैं. वह विद्यार्थी परिषद के नेता भी रह चुके हैं.

छ्त्तीसगढ़ में हुआ बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ भाजपा में भी संगठन स्तर पर बड़ा फेर बदल किया गया है. पवन साय की जगह कर्मवीर सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं. इसके अलावा भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने विभिन्न राज्यों के संगठन में बदलाव किया है.

ये भी पढ़ें: चुनाव आया तो खुल गई तिजोरी! BJP ने खर्च किए 529 करोड़, बंगाल में सबसे ज्यादा पैसा

Exit mobile version