Vistaar NEWS

BMC Mayor: मुंबई में पहली बार BJP की मेयर, रितु तावड़े होंगी महापौर, शिंदे की पार्टी का होगा Deputy Mayor

BMC Mayor ritu Tavde

रितु तावड़े मुंबई की महापौर बनेंगी.

BMC Mayor: मुंबई का महापौर कौन होगा, इसकी स्थिति साफ हो गई है. पहली बार मुंबई में BJP का मेयर होगा. मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है, कि रितु तावड़े महापौर बनेंगी और शिवसेना गुट के संजय शंकर उपमहापौर होंगे.

मुंबई के मेयर के लिए पहली बार महिला के आरक्षित है. काफी दिनों से कई महिलाओं के नाम की चर्चा हो रही थी. कई नाम को लेकर अटकलें लगा रहे थे, लेकिन उन अचकलों पर विराम लग गया. यानी महापौर का नाम फाइनल हो गया. रितु तावड़े को भाजपा की ओर से महापौर बनाया जाएगा.

कौन हैं रितु तावड़े

रितु तावड़े भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं. उन्होंने वार्ड नंबर 132 से जीत दर्ज की है. रितु तीन बार पार्षद रह चुकी हैं. पहली वार वार्ड नंबर 127 से दूसरी बार वार्ड नंबर 121 और अब 132 नंबर वार्ड से जीत दर्ज की है. रितु इसके अलावा मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं. रितु इससे पहले कांग्रेस में थीं. 2012 में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी.

ये भी पढ़ेंः ट्रंप ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को 18 किया, कब से होगा लागू? जानें Trade Deal पर क्या बोले PM मोदी

भाजपा ने रितु के पार्टी और संगठन के लंबे अनुभव को देखते हुए भरोसा जताया है. जहां भाजपा के खाते में महापौर का पद दिया गया है, तो वहीं शिवसेना के खाते में डिप्टी मेयर का पद दिया गया है. शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है.

89 सीटों पर मिली थी जीत

BMC चुनाव में इस बार भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है. मुंबई नगरपालिका चुनाव में कुल 227 सीटों में 89 सीटें अकेले भाजपा को मिली हैं, भाजपा इस जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई. वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) को 65 सीटें मिलीं. कांग्रेस को 24 और शिवसेना (शिंदे) को 29 सीटें ही मिल पाईं. भाजपा ने शिवसेना (शिंदे) के साथ मिलकर महापौर बनाया है.

Exit mobile version