Vistaar NEWS

टेक्नोलॉजी, AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक…पढ़ें भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें

PM Modi and Luiz Inacio Lula da Silva

पीएम मोदी और ब्राजील के प्रेसिडेंट लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा

Brazil-India Trade Deal: भारत और ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हो गया है. शनिवार, 21 फरवरी 2026 को हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर सहमति बनी है. दोनों देशों के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ.

पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है. आपने पिछले वर्ष मेरा ब्राजील में जिस तरह स्वागत किया था, मैं उसी तरह आप सभी का अभिनंदन करता हूं. राष्ट्रपति लूला की दूर दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का भारत और ब्राजील के रिश्तों को लंबे समय से लाभ मिलता रहा है. बीते कुछ वर्षों में मुझे आपसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है. इनके इस दौर ने ऐतिहासिक AI समिट की शोभा बढ़ाई और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा भी दी है. मैं दोनों देशों के संबंधों के प्रति कमिटमेंट के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं.”

भारत-ब्राजील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें

ये भी पढ़ेंः नेपाल के Zen-Z आंदोलन से प्रेरित था AI Impact Summit में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा

PM मोदी को लेकर क्या बोले ब्राजील के प्रेसिडेंट?

इस दौरान ब्राजील के प्रेसिडेंट लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा, “मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी, छठी बार इस देश में वापस आना मेरे लिए खुशी की बात है. भारत और ब्राजील के बीच मीटिंग बहुत बढ़िया मीटिंग है. हम सिर्फ ग्लोबल साउथ की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी नहीं हैं. यह एक डिजिटल सुपरपावर और एक रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर की मीटिंग है. हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह के देश हैं और कल्चरल इंडस्ट्री के हब हैं और हम दोनों ही मल्टीलेटरलिज्म और शांति की रक्षा करते हैं.”

Exit mobile version